Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अग्र अलंकरण में लिए 18 क्षेत्रों के योग्य प्रतिभागियों से आमंत्रित आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 ,भव्य समारोह में 19-20 सितम्बर को अंबिकापुर में सम्मानित होंगे प्रतिभागी,अग्र समाज का प्रांतीय स्तर पर सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार, प्रतिभागी 31 अगस्त तक जमा कर सकेंगे आवेदन

रायपुर,असल बात अंबिकापुर ।  अग्रवाल समाज का प्रांतीय अधिवेशन एवं दशम अग्र अलंकरण समारोह आगामी 19 एवं 20 सितम्बर 2026 को अग्रवाल सभा अंबिकापु...

Also Read

रायपुर,असल बात



अंबिकापुर ।  अग्रवाल समाज का प्रांतीय अधिवेशन एवं दशम अग्र अलंकरण समारोह आगामी 19 एवं 20 सितम्बर 2026 को अग्रवाल सभा अंबिकापुर एवं सरगुजा संभागीय अग्रवाल सभा के आतिथ्य में अंबिकापुर में आयोजित है । प्रदेश स्तर पर विभिन्न अट्ठारह क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 18 प्रतिभागियों को अग्र अलंकरण पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे,अग्र अलंकरण समारोह की जानकारी देते हुए संस्था के संरक्षक जयदेव सिंघल , प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल, प्रांतीय चेयरमैन अशोक मोदी , प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष  श्री राजेन्द्र अग्रवाल "राजू" एवम सुनील रामदास अग्रवाल , प्रांतीय महिला संगठन की अध्यक्ष डॉ .अनीता मोहनलाल अग्रवाल, युवा संगठन के अध्यक्ष आशीष सेकसरिया , ने बताया कि अग्र अलंकरण टीम संयोजक ललित अग्रवाल जगदलपुर , सह संयोजक श्री पंकज अग्रवाल रायपुर , विजय गोयल रायपुर एवं वर्षा अग्रवाल अंबिकापुर के नेतृत्व में अग्र अलंकरण की व्यापक तैयारियां कर रही  है । 01 जुलाई 2025 से 30 जून 2026 तक विभिन्न 18 क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली शख्सियतों से आवेदन मंगाए गए है, । अग्र अलंकरण प्राप्त करने के लिए निर्धारित योग्यता के प्रतिभागी अपना विस्तृत विवरण सहित आवेदन निर्धारित प्रपत्र में 31 अगस्त 2026 तक प्रांतीय कार्यालय , छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन , हनुमान मार्केट , रामसागर पारा, रायपुर में जमा कर सकते है । 


अग्रवाल सभा अंबिकापुर के अध्यक्ष संजय मित्तल , महामंत्री संजय अग्रवाल, सरगुजा संभागीय अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय महामंत्री संजय अग्रवाल , प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक लोहिया , प्रांतीय कोषाध्यक्ष पंकज किरतुका, द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अट्ठारह विशिष्ट क्षेत्रों के लिए पुरस्कार स्वरूप प्रत्येक चयनित प्रतिभागी को ₹11000 नगद , प्रशस्ति पत्र एवं शानदार प्रतीक चिन्ह के साथ उत्कृष्ट उपाधि मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों द्वारा प्रदान किए जाएंगे। जिन क्षेत्रों के लिए प्रतिभागियों से आवेदन आमंत्रित किए गए वह इस प्रकार है :  -

 ( 1 ) *स्वर्गीय श्रीमती अंगूरीदेवी मूलचंद अग्रवाल स्मृति अग्रदीप पुरस्कार* पी एच डी या पोस्ट ग्रेजुएशन के क्षेत्र में गोल्ड मेडलिस्ट को 

(2) *स्वर्गीय श्रीमती चंदा देवी हनुमान प्रसाद अग्रवाल स्मृति *अग्र गौरव पुरस्कार* 

 यूपीएससी IAS/IPS/IFS/ IRS के चयन में उत्कृष्ट को

(3) *स्वर्गीय श्रीमती रामबाई जमुना दास अग्रवाल स्मृति अग्र भूषण पुरस्कार*  समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि पर 

( 04 ) *स्वर्गीय श्री रामस्वरूप अग्रवाल स्मृति अग्र दानी पुरस्कार* अस्पताल / धर्मशाला / गौशाला इत्यादि के निर्माण पूरा करने पर 

( 05 ) *स्वर्गीय श्रीमती सीता देवी किशन लाल मोदी स्मृति अग्र सृजन पुरस्कार* उत्कृष्ट स्टार्टअप एवं उद्यमिता के क्षेत्र में

( 06 ) *स्वर्गीय श्रीमती रामदेई शीश राम अग्रवाल स्मृति अग्र शिरोमणि पुरुस्कार* समाजसेवा के क्षेत्र में जीवन पर्यन्त सेवा के लिए ( इसमें समय का बंधन नहीं है ) ,

*( 7 ) * स्वर्गीय श्रीमती कमला बाई मूलचंद अग्रवाल स्मृति *अग्रश्री पुरुस्कार*  CGPSC परीक्षा में चयन पर उत्कृष्ट को , 

*( 08 )*स्वर्गीय श्री हरीश चंद्र अग्रवाल स्मृति *अग्र धनवंतरी पुरुस्कार* स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में अमूल्य सेवाओ के लिए ,

*( 09 ) * स्वर्गीय श्री राजकुमार अग्रवाल स्मृति *अग्र पुंज पुरुस्कार* बारहवीं की प्रवीण सूची में सर्वश्रेष्ठ को

*(10 ) * स्वर्गीय श्रीमती भन्ति देवी अमर सिंह स्मृति *अग्र मित्र पुरस्कार* पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर ,

*(11)*स्वर्गीय श्री गीत गोविंद स्मृति *अग्र प्रखर पुरस्कार* राष्ट्रीय  प्रतियोगी परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर ,

*(12 )*स्वर्गीय सुंदर देवी कृष्णलाल अग्रवाल स्मृति में अग्र विषारद पुरस्कार* नृत्य एवं संगीत के क्षेत्र में राष्ट्रीय / प्रांतीय स्तर पर परचम लहराने पर 

( 13 ) *स्व. श्री गोविंदराम शंकरलाल अग्रवाल स्मृति अग्र विभूति पुरस्कार* सर्वश्रेष्ठ सामाजिक प्रकाशन , पत्रिका  , खोजी पत्रकारिता या मीडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर, 

(14 ) *स्व. रामनाथ अमरावती देवी अग्रवाल स्मृति अग्र श्रेष्ठ पुरस्कार* खेलकूद के क्षेत्र में ( प्रांतीय या राष्ट्रीय स्तर पर )

( 15 ) *स्व . सत्यनारायण अग्रवाल स्मृति अग्र ज्योति पुरस्कार* महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर

( 16 ) *श्रीमती विमला राधेश्याम सिघल अग्र रत्न पुरस्कार* कला , साहित्य एवम संस्कृति के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर ।

( 17 ) *स्व. सरस्वती देवी गोयल की स्मृति* में अग्र उद्यमी पुरस्कार , उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में परचम लहराने पर ।

( 18 ) *स्व. डॉ मातूराम अग्रवाल स्मृति अग्र संस्था पुरस्कार* उत्कृष्ट अग्रवाल संस्था के रूप में पहचान बनाने वाली संस्था को ।

         अग्र अलंकरण टीम ने प्रदेश के प्रतिभाशाली इन क्षेत्रों में विशिष्टता प्राप्त अग्रवाल समाज के योग्य प्रतिभागीयो से निर्धारित समय सीमा 31 अगस्त 2026 तक अपना आवेदन प्रांतीय कार्यालय के पते में जमा करने का आग्रह किया है । समारोह को भव्यता एवम गरिमा प्रदान करने हेतु अनेक कार्यकर्ता दिन - रात जुटे हुए है । 


प्रेषक -

अशोक लोहिया ,

प्रांतीय उपाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन ,

रायपुर


असल बात,न्यूज