रायपुर . 26 मार्च 2026. श्री राम मंदिर समिति, शांति नगर, रायपुर द्वारा चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर 27 मार्च 2026, शुक्रवार को प्रभु श्...
रायपुर .
26 मार्च 2026.
श्री राम मंदिर समिति, शांति नगर, रायपुर द्वारा चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर 27 मार्च 2026, शुक्रवार को प्रभु श्री राम के भव्य पूजन एवं संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शांति नगर, रायपुर स्थित श्री राम मंदिर परिसर में संपन्न होगा।
समिति के संयोजक श्री संजय श्रीवास्तव एवं अध्यक्ष श्री संजय सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 10:30 बजे से 11:30 बजे तक सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक भजन-कीर्तन एवं आरती का आयोजन होगा। वहीं, दोपहर 12:30 बजे से 02:00 बजे तक महाप्रसाद (भंडारा) का वितरण किया जाएगा।
संजय श्रीवास्तव ने कहा कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण को सुदृढ़ करना तथा भक्तों को एक मंच पर जोड़ना है। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रभु श्री राम की भक्ति, भजन-कीर्तन एवं महाप्रसाद का लाभ उठाएं और इस पुण्य अवसर का हिस्सा बनें।
इस अवसर पर समिति के संयोजक श्री संजय श्रीवास्तव, अध्यक्ष श्री संजय सिंह, सचिव श्री प्रशांत नशीन एवं श्री प्रवीण दास सहित संरक्षक मंडल एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


