भिलाई . असल बात news. सेंट थॉमस महाविद्यालय में 41 वां वार्षिक दिवस, पुरस्कार वितरण समारोह एवं सांस्कृतिक महोत्सव ‘आगाम 2026’ का भव्य आय...
भिलाई .
असल बात news.
सेंट थॉमस महाविद्यालय में 41 वां वार्षिक दिवस, पुरस्कार वितरण समारोह एवं सांस्कृतिक महोत्सव ‘आगाम 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. अनुपमा अस्थाना, क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक, दुर्ग रहीं, श्री योगेश शास्त्री, सीजीएम, बीएसपी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही पार्षद श्रीमती शीला नारखेडे एवं पार्षद श्रीमती माया यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के मैनेजर बिशप हिस ग्रेस एलेक्सियोस मार यूसेबियस ने की उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के समय में नई तकनीकें और चुनौतियाँ प्रतिदिन सामने आ रही हैं, विद्यार्थियों को समय के साथ स्वयं को निरंतर विकसित करना आवश्यक है।
महाविद्यालय के प्रशासक फादर डॉ. पी. एस. वर्गीस ने सभी को शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही उन्होंने वैल्यू बेस्ड एजुकेशन और क्वालिटी एजुकेशन के महत्व पर भी अपने विचार व्यक्त किए।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शाइनी मेंडोस ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि महाविद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ अकादमिक गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा खेलों को भी समान महत्व दिया जाता है। उन्होंने वर्ष भर की शैक्षणिक गतिविधियों का उल्लेख करते हुए वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री योगेश शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि सेंट थॉमस कॉलेज की एक समृद्ध परंपरा रही है। विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए एक लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करना चाहिए। वहीं मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. अनुपमा अस्थाना ने सफलता के लिए टीम स्पिरिट और समय के महत्व पर प्रकाश डाला।
सांस्कृतिक महोत्सव फेस ऑफ आगाम प्रतियोगिता के अतिथि के रूप में प्रोफेशनल मॉडल मिस जिज्ञासा पटेल तथा मिस प्रेरणा धबर्डे (मिस छत्तीसगढ़ 2020, रायपुर) उपस्थित रहीं। वॉइस ऑफ आगाम प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि महाविद्यालय की एलुमनाई गौतमी चक्रवर्ती तथा मास्टर अंकित तिवारी रहे। वहीं डांस स्टार ऑफ आगाम के निर्णायक के रूप में डॉ. अनीता सरकार, हेड प्रोफेसर (इंग्लिश विभाग), गवर्नमेंट दिग्विजय ऑटोनॉमस कॉलेज, राजनांदगांव तथा पियाल सूर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वर्ष भर की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही सांस्कृतिक महोत्सव ‘आगाम 2026’ के अंतर्गत फेस ऑफ आगाम, वॉइस ऑफ आगाम तथा डांस स्टार ऑफ आगाम 2026 के विजेताओं की भी घोषणा की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय की कॉलेज मैगजीन का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया।
इस अवसर पर उप-प्राचार्य डॉ. जेम्स मैथ्यू, डीन अकादमिक डॉ. देबजानी मुखर्जी, कार्यक्रम संयोजिका डॉ. सुसन आर. अब्राहम, सह-संयोजिका डॉ. शीजा वर्की, महाविद्यालय का समस्त स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ हुआ।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


