भिलाई. असल बात news. स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, आमदी नगर, हुडको, भिलाई में गणित विभाग द्वारा विश्व गणित दिवस एवं पाई दिवस...
भिलाई.
असल बात news.
स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, आमदी नगर, हुडको, भिलाई में गणित विभाग द्वारा विश्व गणित दिवस एवं पाई दिवस के उपलक्ष्य में अंतर-विभागीय पजल (तार्किक पहेली) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के सभी संकायों से चार-चार विद्यार्थियों के समूह में आयोजित इस कार्यक्रम में विपुल संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो गणित के प्रति उनकी गहरी रुचि को दर्शाता है।
कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. मीना मिश्रा विभागाध्यक्ष गणित ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा "यह प्रतियोगिता छात्रों में तार्किक क्षमता, समस्या समाधान कौशल और गणितीय चिंतन को मजबूत करने के लिए आयोजित की गई है। आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर विज्ञान, डेटा एनालिसिस, एआई और कोडिंग जैसे क्षेत्रों में गणित आधारभूत है। बिना मजबूत गणितीय नींव के उच्च शिक्षा और करियर में सफलता कठिन है। इस आयोजन से छात्र न केवल मनोरंजन करेंगे, बल्कि अपनी बौद्धिक क्षमताओं को निखारेंगे और गणित को जीवन का अभिन्न अंग बनाएंगे।"प्रतियोगिता में लुप्त अक्षर, श्रेणी संबंधी प्रश्न, कोडिंग-डिकोडिंग, ब्लड रिलेशन, मिरर इमेज, वाटर इमेज, तार्किक प्रश्न तथा क्यूब-डाइस से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
कार्यक्रम आयोजन के लिए श्री शंकराचार्य शैक्षणिक परिसर के निदेशक डॉ. दीपक शर्मा एवं डॉ. मोनीषा शर्मा ने बधाई दी एवं विजयी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा "गणित केवल संख्याओं का खेल नहीं, बल्कि जीवन की चुनौतियों को सुलझाने का विज्ञान है। इस प्रतियोगिता से आपकी तार्किक क्षमता निखरेगी और विद्यार्थी भविष्य के लिए तैयार होंगे। गणित सीखें, क्योंकि यह सफलता की कुंजी है। प्रथम स्थान सुनील एवं अनुराग एमएससी गणित द्वितीय सेमेस्टर] प्रेक्षा, स्वाति बीएससी द्वितीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान सौम्या, निकिता एवं भावना बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर, तृतीय स्थान पावनी, पदमा, अमित एवं राजवीर बीसीए द्वितीय सेमेस्टर रही निर्णायक के रूप में भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. बबीता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में स.प्रा. श्रीमती कामिनी वर्मा एवं श्रीमती अनामिका राय (गणित विभाग) का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक व छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


