Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भिलाई नगर में अवैध सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही,04 आरोपी सट्टा-पट्टी लिखते गिरफ्तार

  ▪️ *घटना स्थल से नगद व मोबाइल फोन सहित कुल 43,000 रुपये का सामान जप्त ▪️ *छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध* भिलाई,दुर...

Also Read

 


▪️ *घटना स्थल से नगद व मोबाइल फोन सहित कुल 43,000 रुपये का सामान जप्त

▪️ *छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध*

भिलाई,दुर्ग.

असल बात news.  

भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सट्टा-पट्टी लिखते चार लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास से नगद राशि और मोबाइल इत्यादि बरामद किया गया है. 

 पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार थाना भिलाई नगर क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-05 क्रॉस स्ट्रीट-4 के पास मंच के समीप अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखे जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान मौके से 04 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से नगद राशि एवं विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 6, 5 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112 BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पकड़े गए आरोपियों का नाम संजय सेनापति, उम्र 45 वर्ष,  शांति नगर सुपेला, संतोष कुमार चौहान, उम्र 49 वर्ष, सेक्टर-05, दिनेश कुमार, उम्र 56 वर्ष, सेक्टर-04,व मनीष, उम्र 48 वर्ष, निवासी नेहरू नगर ईस्ट, बताया गया है.




—0000—