Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कोण्डागांव जिले के 7673 हितग्राहियों को मिला पं दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का लाभ

  *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पं दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत हितग्राहियों को राशि अंतरित की कोण्डागांव  ...

Also Read

 





*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पं दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत हितग्राहियों को राशि अंतरित की

कोण्डागांव  .

असल बात news.  

25 मार्च 2026.

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा आज पं दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के हितग्राहियों को अंतरित की गई राशि का कोण्डागांव जिले के 7,673 हितग्राहियों को भी लाभ मिला है,जिनके खाते में 07 करोड़ 67 लाख 30 हजार रूपए की अंतरित हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने बलौदाबाजार जिले में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से इन हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित की. उन्होंने कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जिले के हितग्राही श्री कन्हैयालाल कौशिक से सीधा संवाद किया और योजना की राशि के उपयोग के बारे में जानकारी ली। तहत 4.95 लाख से अधिक पात्र परिवारों के लिए राज्य सरकार की ओर से 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये की राशि का अंतरण किया। 

इस अवसर पर जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेण्डी के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हितग्राहियों को प्रमाण पत्र दी गई। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना शासन की महात्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित की है। ऐसे भूमिहीन जो मजदूरी या अन्य कार्यों से जीवनयापन कर रहे हैं, उन्हें इस राशि से काफी राहत मिलेगी और आर्थिक मजबूती आएगी। उन्होंने कहा कि परिवार जब आर्थिक रूप से मजबूत होता है तभी हम बच्चों की शिक्षा, पालन पोषण और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति बेहतर ढंग से कर पाते हैं। उन्होंने सभी लाभान्वित हितग्राहियों को शुभकामनाएं दी। 

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेण्डी, जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष श्री टोमेन्द्र ठाकुर एवं जिला पंचायत सदस्य श्री नन्दलाल राठौर ने भी संबोधित करते हुए इस योजना को भूमिहीन कृषि श्रमिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में इसे शासन की महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष श्री टोमेन्द्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्री नन्दलाल राठौर, श्रीमती यशोदा कश्यप और श्रीमती रामदई नाग, पार्षद सुश्री सोनामणि पोयाम, श्री प्रेम नाग सहित अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, एसडीएम श्री अजय उरांव, संयुक्त कलेक्टर श्री वहीदुर्रहमान सहित राजस्व विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।  

उल्लेखनीय है कि दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक रूप से संबल बनाने के लिए शुरू की गई एक प्रमुख योजना है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के भूमिहीन कृषि श्रमिकों को सशक्त बनाना है। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक सुरक्षा का सशक्त संबल मिलेगा। सशक्त श्रमिकों के माध्यम से सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य सुनिश्चित करना छत्तीसगढ़ सरकार का संकल्प है।