दुर्ग . असल बात news. यहां सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र पर्व एवं 16वे वार्षिकोत्सव के अवसर पर सैकड़ों विवाहित जोड़ों द्वार...
दुर्ग .
असल बात news.
यहां सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र पर्व एवं 16वे वार्षिकोत्सव के अवसर पर सैकड़ों विवाहित जोड़ों द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया. यह शहर में एक ऐतिहासिक आयोजन था,जिससे पूरा शहर धर्म में लीन नजर आया।
समिति के संरक्षक अजय शर्मा एवं पार्षद कुलेश्वर साहू ने बताया कि सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा, दुर्ग में चैत्र नवरात्र पर्व एवं 16वाँ वार्षिकोत्सव 19 मार्च से 27 मार्च तक बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसमे 24 मार्च मंगलवार को सायं 7 बजे से विवाहित जोड़ो से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें 200 से अधिक विवाहित जोड़े एवं सैकड़ों धर्मप्रेमियों ने पाठ किया। इतनी अधिक संख्या में जिले में पहली बार विवाहित जोड़ों द्वारा सुंदेकाण्ड पाठ किया गया, जिसमें जिले का एक नया ऐतिहासिक आयोजन करते शहर के धर्मप्रेमियों को श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर में देखने को मिला। कार्यक्रम में सुंदर एवं मधुर भजनों की प्रस्तुति के साथ छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पाठकर्ता आचार्य कान्हा महाराज भिलाई द्वारा पाठ किया गया, जिसमें आकर्षित बैठक व्यवस्था के साथ सैकड़ों की संख्या में विवाहित जोड़ो ने एक साथ एक साथ मे बैठकर सुंदरकांड पाठ किया जो कि जिले का आज तक मे सबसे बड़ा एवं ऐतहासिक आयोजन रहा जिसमे विवाहित जोड़ों से सुंदरकांड पाठ किया गया।
समिति द्वारा विवाहित जोड़ों के बैठने की व्यवस्था को देख धर्मप्रेमी भाव से भर गए और सभी ने व्यवस्था की प्रशंसा की, समिति द्वारा सभी जोड़ों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था के साथ पूजा की चौकी, अलग अलग पूजा एवं आरती की थाल, सुंदरकांड पुस्तक, जिसे देख सभी धर्मप्रेमी भाव विभूर हो उठे। मधुर एवं सुंदर भजनों की प्रस्तुति के साथ जब पाठ करने आए आचार्य कान्हा महाराज द्वारा दरकांड पाठ किया गया कार्यक्रम में सबसे पहले lमंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कराई गई, तत्पश्चात गणेश वंदना के साथ पाठ प्रारंभ किया गया, लगभग 500 मीटर दूर तक धर्मप्रेमी बैठकर नीचे बैठकर पाठ किया, एवं जो धर्मप्रेमी नीचे नही बैठ सकते थे उनके लिए कुर्सी की अलग से व्यवस्था की गयी थी।
सुंदर कांड में पाठ कर्ता कान्हा महाराज द्वारा सुंदर एवं मधुर गीतों की लाइन में गीत दुनिया चले न श्री राम के बिना और राम जी चले न श्री हनुमान के बिना और देखा न वीर हनुमान, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, बजाए जा तू प्यारे हनुमान चुटकी जैसे मधुर गीतों में धर्मप्रेमी झूम उठे,
सुंदरकांड में पाठ अनुसार वीर हनुमान जी रूप में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धमधा के कलाकार महाबली हनुमान के रूप में आए हुए हनुमान एवं वनार सेना की आकर्षित झांकी भी प्रस्तुत की गयी जिसमें महाबली बजरंग बली का अदभुद रूप दिखाई दे रहे थे जो सभी उपस्थित धर्मप्रेमियों के बीच मे सुंदरकांड पाठ के बीच मे नृत्य करते रहे कार्यक्रम का नजारा पूरी तरह से अदभुत अलौकिक रहा जिसे देख सभी धर्मप्रेमी प्रशन्न हुए।
कार्यक्रम में विशेष रूप से कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव जी उपस्थित रहे जिनका सम्मान समिति द्वारा किया गया, विधायक ने मंदिर के पुनर्निमाण के लिए 10 लाख का सहयोग दिया जिसके लिए समिति द्वारा आभार व्यक्त किया गया साथ ही साथ मंत्री जी ने मंदिर के रोड में दोनों तरफ स्वागत द्वार बनवाने की घोषणा की
गुरुवार को 56 भोग एवं 108 दीपों से माताआरती
गुरुवार को अष्टमी के अवसर पर दोपहर 12 बजे माता जी को 56 माता भेंट चढ़ाया जाएगा एवं संध्या 7 बजे 108 पूजा थाल से माता जी की महाआरती जी जावेगी
चैत्र नवरात्र पर्व एवं 16 वे वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य पर मन्दिर परिसर में प्रतिदिन प्रातः 9 बजे माता जी का अलग अलग धर्मप्रेमियों द्वारा सहपरिवार उपस्थित होकर अपने हाथों से अभिषेक किया जा रहा है, एवं दोपहर 12 बजे प्रतिदिन कन्यापूजन एवं कन्या भोज कराया जाता है जिसमें पायल जैन कैट व्यापारी महिला प्रकोष्ठ द्वारा गिफ्ट वितरण किया जाता है
सुंदरकांड पाठ में राजेंद्र साहू धीरज बाकलीवाल प्रतिमा चंद्राकर प्रतिभा सुरेश गुप्ता पार्षद कुलेश्वर साहू पार्षद प्रकाश सांखला उत्तम भंडारी अशोक गुप्ता अशोक राठी महेश टावरी प्रवीण भूतड़ा गोपाल शर्मा राजेश शर्मा नरेंद्र शर्मा गुड्डू कश्यप डब्बू चंद्रवंशी ऋषभ जैन मनोज भूतड़ा पिंकी गुप्ता मनोज गुप्ता चेतन जैन नरेंद्र गुप्ता राहुल शर्मा मनोज गुप्ता लाला मनोज श्रीवास्तव सुजल शर्मा ईशान शर्मा अर्जित शुक्ला बसंत शर्मा संजय शर्मा रमेश गुप्ता लक्की अग्रवाल मनीष सेन हर्षद पारख प्रकाश सिन्हा रवि शर्मा सोनल सेन रिषि गुप्ता नमन खण्डेलवाल दुर्गा अग्रवाल मोहित पुरोहित दिनेश शर्मा विनय मिश्रा वाशु शर्मा सुयश गुप्ता सोनल सेन एवं सैकड़ो विवाहित जोड़े एवं धर्मप्रेमी उपस्थित थे।





"
"
" alt="" />
" alt="" />


