Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उल्लासपूर्वक मनाई गई पुलिस होली,संभाग कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी शामिल हुए

▪️ *पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-06 भिलाई में पुलिस होली का आयोजन किया गया ▪️ *जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्र...

Also Read




▪️ *पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-06 भिलाई में पुलिस होली का आयोजन किया गया

▪️ *जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की

▪️ *आपसी सौहार्द, समन्वय एवं सकारात्मक कार्य वातावरण को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजन

भिलाई,दुर्ग.

असल बात news.  

पुलिस होली वर्षों से चर्चित रही है. जब आम लोग होली खेल रहे होते हैं तब पुलिस के लोग कानून व्यवस्था बनाए रखने ड्यूटी पता नाक रहते हैं ताकि लोग शांति से होली खेल सके. इसके दूसरे दिन पुलिस होली खेली जाती है और यह होली जमकर खेली जाती है.यहां आज पुलिस कंट्रोल रूम परिसर सेक्टर-06 भिलाई में पुलिस होली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभाग कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कि उपस्थिति में जिले भर के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने  सौहार्द एवं भाईचारे के साथ एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल के मध्य आपसी समन्वय, सकारात्मक कार्य वातावरण एवं टीम भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस के द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि होली पर्व को शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।