रायपुर . असम बात news. छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य के चुनाव के लिए कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती फूलों देवी नेताम ने भी नामांक...
रायपुर .
असम बात news.
छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य के चुनाव के लिए कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती फूलों देवी नेताम ने भी नामांकन दाखिले के अंतिम दिन आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटों के लिए नामांकन दाखिले के अंतिम दिन तक भाजपा प्रत्याशी श्रीमति लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती फुलों देवी नेताम ने नामांकन दाखिल किया है.
श्रीमती फूलो देवी नेताम ने नवीन विधानसभा भवन में निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष शर्मा के समक्ष उपस्थित होकर 02 सेट में अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया । इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, प्रदेश कांगेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज, मान. विधायकगण एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राज्यसभा की रिक्त दो सीट के लिए नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के पश्चात् दिनांक 06 मार्च, 2026 को अपरान्ह् 02.00 बजे प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। दिनांक 09 मार्च, 2026 को अपरान्ह् 03.00 बजे तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


