नई दिल्ली. असल बात news. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस राष्ट्रपति श्री इमैनुएल मैक्रों के साथ चर्चा की। बातचीत के दौरान, द...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस राष्ट्रपति श्री इमैनुएल मैक्रों के साथ चर्चा की।बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में उभरती स्थिति पर अपनी साझा चिंताओं पर चर्चा की और संवाद तथा कूटनीति के मार्ग पर लौटने की आवश्यकता पर बल दिया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और फ्रांस क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली की दिशा में निकटता से संवाद जारी रखेंगे और अपने प्रयासों में तालमेल बनाए रखेंगे।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा:
"मेरे मित्र, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ आज सार्थक संवाद हुआ। हमने पश्चिम एशिया में लगातार बदलती स्थिति पर अपनी साझा चिंताओं और संवाद एवं कूटनीति की ओर लौटने की आवश्यकता पर चर्चा की। हम क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली की दिशा में निरंतर संपर्क बनाए रखेंगे और अपने प्रयासों में तालमेल जारी रखेंगे।
@EmmanuelMacron"
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग 2026 में शामिल हुए।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने X पर लिखा;
“#RaisinaDialogue2026 के उद्घाटन सत्र में शामिल हुआ। फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का ज्ञानवर्धक भाषण सुना, जिसमें उन्होंने कई विषयों पर बात की।




"
"
" alt="" />
" alt="" />


