Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कांग्रेस सरकार में करोड़ों रुपए का हुआ शराब घोटाला, कांग्रेस ने कवासी लखमा को बनाया बलि का बकरा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

  *कांग्रेस ने अवैध धर्मांतरण की खुली छूट दे रखी थी, साय सरकार में हो रही कड़ी कार्रवाई : डिप्टी सीएम अरुण साव *पूरी दुनिया ने योग और सनातन ...

Also Read

 


*कांग्रेस ने अवैध धर्मांतरण की खुली छूट दे रखी थी, साय सरकार में हो रही कड़ी कार्रवाई : डिप्टी सीएम अरुण साव

*पूरी दुनिया ने योग और सनातन के महत्व को पहचाना, लेकिन नफरत से कांग्रेसियों के सेहत को ही होगा नुकसान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर।

असल बात news.  

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नवा रायपुर निवास कार्यालय में कहा कि, कांग्रेस सरकार में करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ है। इसमें कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है। सरकार में मंत्री रहे कवासी लखमा भी जेल में है। श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस ने कवासी लखमा को बलि का बकरा बनाया है, उन्होंने करोड़ों रुपए का घोटाला किया है। यह पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों को भी पता है। 

श्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब धर्मांतरण पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी। आज विष्णु देव साय की सुशासन सरकार में अवैध धर्मांतरण करने वाले पकड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, इस पर कड़ा कानून बनाने की दिशा में आगे बढ़ गए हैं। और अभी मौजूदा कानून के तहत अवैध धर्मांतरण करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई हो रही है। इसलिए मामले उजगार हो रहे हैं। श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस सरकार में धर्मांतरण करने वालों को खुली छूट दे रखी थी। अधिकारियों ने खत लिखकर इस बात को स्वीकार किया था। 

 उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, योग को फिजूलखर्ची बताना कांग्रेसियों की मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। योग और सनातन के प्रति कांग्रेसियों की नफरत जग जाहिर है। जिस योग को पूरी दुनिया ने अपनाया है, उससे इन लोगो को नफरत है, इसीलिए कांग्रेसियों की मानसिक स्थिति खराब हो गई है, अगर वे रोजाना योग करें तो जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

........    ........