Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सहायक कलेक्टर दुर्ग को सौंपा गया जनपद पंचायत पाटन का स्वतंत्र प्रभार

  दुर्ग  . असल बात news.   10 जून 2025. भारतीय प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारी सहायक कलेक्टर दुर्ग श्री पठारे अभिजीत बबन (भा.प्र.से.)...

Also Read

 


दुर्ग  .

असल बात news.  

10 जून 2025.

भारतीय प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारी सहायक कलेक्टर दुर्ग श्री पठारे अभिजीत बबन (भा.प्र.से.) को सीईओ जनपद पंचायत पाटन का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है. सहायक कलेक्टर श्री पठारे यहां आगामी 4 सप्ताह तक प्रशिक्षण अभ्यास भी प्राप्त करेंगे। 

कार्यालय कलेक्टर दुर्ग से मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में वे,जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे.

सहायक कलेक्टर श्री पठारे अभिजीत बबन (भा.प्र.से.) को 09 जून 2025 से 09 जुलाई 2025 तक चार सप्ताह की अवधि के लिए सीईओ जनपद पंचायत पाटन के साथ प्रशिक्षण अभ्यास हेतु संलग्न किया गया है। प्रशिक्षण अवधि में श्री जागेन्द्र साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पाटन के द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।