Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


गंज मंडी सिकोला भाटा मोहन नगर में गांजा बिक्री के लिए घूम रहे 3 आरोपी गिरफ्तार

असल बात न्यूज  गंज मंडी सिकोला भाटा मोहन नगर में गांजा बिक्री के लिए घूम रहे 3 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों से कुल 3.28 किलोग्राम गांजा कीमती करी...

Also Read

असल बात न्यूज 

गंज मंडी सिकोला भाटा मोहन नगर में गांजा बिक्री के लिए घूम रहे 3 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों से कुल 3.28 किलोग्राम गांजा कीमती करीब 24,000 रूपयेे एवं बिक्री की नगदी रकम 400 रूपये जप्त

एनडीपीएस एक्ट में आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर 

                       

दुर्ग। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि तीन व्यक्ति गंज सब्जी मंडी सिकोला भाठा दुर्ग में मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहे है ।

उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश देकर आरोपी संजय उके , अमित गजभिये , संजय साहू को पकड़ा जाकर इनके कब्जे से  एक नीला कलर के पालीथीन के अंदर रखे मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 3.28 किलो ग्राम कीमती करीबन 24000 रूपये  एवं  बिक्री से प्राप्त नगदी रकम 400 रूपये कुल जुमला कीमती करीबन 24400 रूपये विधिवत जप्त कर थाना मोहन नगर के अपराध नारकोटिक्स एक्ट में गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक केशव राम कोसले थाना प्रभारी थाना मोहन नगर , उप निरीक्षक पारस सिह ठाकुर एवं थाना स्टाफ मोहन नगर की भूमिका उल्लेखनीय रही।