Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


वार्ड क्रमांक 14 में नाली व गंदे पानी की समस्या पर विधायक दीपेश साहू ने किया निरीक्षण, अधिकारियो को दिए तत्काल समाधान के निर्देश

  बेमेतरा  . असल बात news.  यहां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 में पिछले कई वर्षों से नागरिकों को नाली व गंदे पानी की निकासी की समस...

Also Read

 






बेमेतरा  .

असल बात news. 

यहां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 में पिछले कई वर्षों से नागरिकों को नाली व गंदे पानी की निकासी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए आज क्षेत्रीय विधायक श्री दीपेश साहू ने स्वयं स्थल पर पहुंचकर स्थिति का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक श्री साहू ने संबंधित विभागों के अधिकारियों, नगर पालिका कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर समस्या की जड़ को समझा। उन्होंने PWD विभाग एवं नगर पालिका के सीएमओ को निर्देशित किया कि प्राथमिकता के आधार पर अस्थायी नाली निर्माण कर गंदे पानी की तत्काल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और स्थायी समाधान हेतु शीघ्र बैठक कर विचार विमर्श कर स्थाई समाधान निकाला जाये l 

विधायक श्री साहू ने निरीक्षण के उपरांत मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि दुर्ग रोड पर कांग्रेस शासनकाल में अधूरी छोड़ी गई नाली निर्माण कार्य की वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई है। नाली का निर्माण केवल सिंघौरी तक किया गया था, जिससे आगे पानी की निकासी बाधित हो रही है। यह स्थिति न केवल स्थानीय नागरिकों के लिए, बल्कि राहगीरों के लिए भी परेशानी का कारण बन रही है।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर पालिका और PWD अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए गए कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, जिससे गंदा पानी सड़क पर न फैले और नागरिकों को राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए स्थायी समाधान की दिशा में तेज़ी से कार्य करने को कहा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री अवधेश सिँह चंदेल, पार्षद श्री पंचू साहू, चांदनी रोशन दत्ता, निखिल साहू,लक्की साहू , भाजपा पदाधिकारी हर्षवर्धन तिवारी, शहर मण्डल अध्यक्ष मोंटी साहू, धर्मेंद्र साहू, बिसन साहू, डॉ विनय साहू दीनानाथ साहू पार्टी कार्यकर्ता, नगरवासी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।