Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


रिसाली में हिंदू साम्राज्य दिवस धूमधाम से मनाया गया

भिलाई, रिसाली। असल बात न्यूज़। छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्य अभिषेक दिवस छत्तीसगढ़ में भी जगह-जगह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान छत्रपति...

Also Read


भिलाई, रिसाली। असल बात न्यूज़।

छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्य अभिषेक दिवस छत्तीसगढ़ में भी जगह-जगह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। जागरूक संगठन के पदाधिकारियों ने उनकी जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इसी कड़ी में चैलेंजर्स बॉयस सेवा समिति के द्वारा रिसाली गांव चौक पर भूपेंद्र दास के नेतृत्व में हिंदू साम्राज्य दिवस का धूमधाम के साथ आयोजन किया गया।  कार्यक्रम के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज की उपलब्धियों एवं वीरता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। बताया गया कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने भारतवर्ष में हिंदू साम्राज्य की स्थापना करने के संकल्प को पूरा करने का काम किया है। कार्यक्रम में सर्वप्रथम छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। 

 हिन्दू साम्राज्य दिवस के उपलक्ष्य में रिसाली गांव चौक पर आयोजित कार्यक्रम में  मार्गदर्शक के रूप में . अमितेश सिंह प्रताप  उपस्थित थे। समिति के. आकाश वर्मा,जितेंद्र साहू,समीर तांडी, गुड्डू सिंह, मनीष सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।