Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर एक-दो दिन भारी से अति भारी बारिश की संभावना

  रायपुर, दुर्ग। असल बात न्यूज़। 0 मौसम संवाददाता छत्तीसगढ़ राज्य में कल से मानसून की जगह जगह अच्छी बारिश शुरू हो गई है और अभी कई स्थानों पर...

Also Read

 रायपुर, दुर्ग। असल बात न्यूज़।

0 मौसम संवाददाता

छत्तीसगढ़ राज्य में कल से मानसून की जगह जगह अच्छी बारिश शुरू हो गई है और अभी कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। लड़के से राज्य के ज्यादातर इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की खबर आ रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर एक-दो दिन भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।

राष्ट्रीय मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के साथ  दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में एक-दो स्‍थानों पर भारी बारिश की संभावना बनी हुई है और इंसानों का लगतार बारिश हो रही  है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र अनुसार: छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने का अनुमान है। राज्य के विभिन्न स्थानों पर तड़के से भतार बारिश होने की खबर आ रही है। बारिश से नदी नालों में भी पानी भर लगा है। अंबिकापुर तथा बस्तर के वन क्षेत्रों में भी बारिश हो रही है। इस दौरान लगातार एक समान रफ्तार से बारिश हो रही है। खेत खलियान बारिश से लबालब भर गए हैं।
राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 186.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 23 जून तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार कोरबा जिलें में सर्वाधिक 345.3 मिमी और दंतेवाड़ा जिले में सबसे कम 91.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 156.5 मिमी, सूरजपुर में 206.0 मिमी, बलरामपुर में 201.8 मिमी, जशपुर में 224.8 मिमी, कोरिया में 198.4 मिमी, रायपुर में 217.3 मिमी, बलौदाबाजार में 210.8 मिमी, गरियाबंद में 206.4 मिमी, महासमुंद में 178.6 मिमी, धमतरी में 227.3 मिमी, बिलासपुर में 189.2 मिमी, मुंगेली में 138.7 मिमी, रायगढ़ में 193.7 मिमी, जांजगीर चांपा में 197.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 229.5 मिमी, दुर्ग में 245.5 मिमी, कबीरधाम में 102.8 मिमी, राजनांदगांव में 114.0 मिमी, बालोद में 179.3 मिमी, बेमेतरा में 227.2 मिमी, बस्तर 120.2 मिमी, कोण्डागांव में 140.7 मिमी, कांकेर में 171.6 मिमी, नारायणपुर में 153.9 मिमी, सुकमा में 176.4 मिमी और बीजापुर में 184.7 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।
 दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा केरल और माहे में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।


  • अण्‍डमान व निकोबार द्वीपसूह में कुछ स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में एक-दो जगहों पर बादलों की गर्जना और बिजली कड़कने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल और माहे और तमिलनाडु, पुडुचेरी तथा कराईकल में एक-दो स्‍थानों पर बादलों की गर्जना हो सकती है।
  • अरब सागर के दक्षिण-पश्चिमी और पश्चिमी-मध्य भागों और आंध्र प्रदेश के सटे बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी मध्‍य भागों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की आंशका है। हवाओं की गति 60 किमी तक जा सकती है। बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भागों पर भी 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी जाती है।