रायपुर । असल बात न्यूज़। ऑनलाइन फाइनेंसियल फ्रॉड के प्रकरणों में पीड़ित को हुए आर्थिक नुकसान की रोकथाम हेतु नेशनल साइबर क्राईम रिपोर्ट...
रायपुर । असल बात न्यूज़।
ऑनलाइन फाइनेंसियल फ्रॉड के प्रकरणों में पीड़ित को हुए आर्थिक नुकसान की रोकथाम हेतु नेशनल साइबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल पर सिटीजन फाइनेंशियल रिपोर्टिंग सुविधा की शुरुआत की गई है। जिसके तहत बैंक, ई वॉलेट , मर्चेंट के नोडल अधिकारियों को (एन सी सी आर पी) से जोड़कर एक ही प्लेटफार्म में लाया गया है । गृह मंत्रालय द्वारा इस सेवा से दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड एवं छत्तीसगढ़ राज्य को जोड़ा गया है ।
सिटीजन फाइनेंसियल फ्रॉड रिपोर्टिंग सुविधा का मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन फाइनेंसियल फ्रॉड के प्रकरणों में बैंक ई वॉलेट मर्चेंट की मदद से तत्काल रकम ब्लॉक करवाना है ताकि पीड़ित को आर्थिक नुकसान से बचाया सके । ऑनलाइन फाइनेंसियल फ्रॉड का शिकार होने पर पीड़ित साइबर क्राइम हेल्पलाईन नंबर 155260 पर फोन कर या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकता है । इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा प्रार्थी से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर स्वयं भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। श्री आरके विज विशेष पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं ) पुलिस मुख्यालय ने बताया कि इस संबंध में सभी जिलों एवं थानों को निर्देशित किया जा रहा है।

"
"
" alt="" />
" alt="" />


