Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


> अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्कर पर केशकाल पुलिस की बड़ी कार्यवाही > राजस्थान के अंन्तराज्यीय गांजा तस्कर 01 आरोपी गिरफ्तार > आरोपी से कुल 407.910 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 20395500 रूपये व एक सिल्वर रंग का महेन्द्र XUV-500 कार क्रमांक OD-10-V-7053 जप्त ।

कोण्डागांव,  असल बात News 05 नवम्बर 2026    पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा (भा०पु०से०) के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चं...

Also Read



कोण्डागांव, 

असल बात News

05 नवम्बर 2026

   पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा (भा०पु०से०) के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चंद्रा एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल श्री अरूण कुमार नेताम के पर्यवेक्षण में अवैध गांजा, शराब तस्करी बिक्री व असामाजिक तत्व और सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वाले के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा था अभियान कार्यवाही के दौरान दिनांक 03.11.2026 को मुखबीरn से सूचना प्राप्त हुआ की सिल्वर रंग का महेन्द्रा XUV-500 कार कमांक OD 10 V 7053 दिखायी दिया जिसे रोकवाया गया ड्रायवर सीट पर एक व्यक्ति बैठा था जिसका नाम व पता पुछने पर अपना नाम दीपक कुमार माली पिता गोपाल लालजी माली उम्र 31 वर्ष निवासी नई आजादी नाथूखेड़ी वार्ड नम्बर 06 नाथूखेडी तहसील गोतारसी थाना हथुनिया जिला प्रतापगड राजस्थान का होना बताया। सदेही दीपक कुमार माली का तलाशी लेने पर उसके पाकेट से एक रेडमी कंपनी का स्क्रीन टच मोबाईल तथा नगदी रकम 1100 रूपया बरामद हुआ इसके पश्चात् सिल्वर रंग का महेन्द्रा XUV-500 कार क्रमांक OD 10 V 7053 की तलाशी लेने पर कार के डेसबोर्ड के अंदर डिक्की में एक नंबर प्लेट जिसमें RJ 23 UB 8472 लिखा हुआ तथा ड्रायवर सीट के पीछे एवं कार के डिक्की के अंदर भरकर रखा हुआ भूरे रंग के के सेलोटेप से पैक किया हुआ 78 पैकेट संदिग्ध गांजा जैसा मादक पदार्थ कुल वजन 407.910 किलो ग्राम किमती 203,95,500 रू. वाहन किमती 15,00000 रू. कुल रकम 2,18,96,600/- (दो करोड अठारह लाख छयान्वे हजार छः सौ रूपये) बरामद हुआ। आरोपी से बरामद वस्तुए एवं कार को मौके पर जप्त किया गया। आरोपी के द्वारा गांजा जैसा माादक पदार्थ परिवहन करना पाया गया जो धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट का होना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।


उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी रितेश मिश्रा, उपनिरीक्षक कंवल सिंह शोरी, सउनि. भगत सिंह नेताम, सुरेश मरकाम, प्रधान आरक्षक ईश्वर नेताम, संजय बिसेन, आरक्षक सदासिंह नेताम, मनोहर निषाद, धर्मेन्द्र नेगी, रामुलाल नेताम, दिनेश मरकाम, अजय सलाम, सहायक आर. उमेश दास मानिकपुरी, गो. सै. आत्मानंद कुलदीप की अहम भूमिका रही।