कोण्डागांव, असल बात News 05 नवम्बर 2026 कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, कोण्डागांव में जिले के मांझी, चालकी, गायता, पुजारी, मेम्बर एवं मेम्बरिन समाज ...
कोण्डागांव,
असल बात News
05 नवम्बर 2026
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, कोण्डागांव में जिले के मांझी, चालकी, गायता, पुजारी, मेम्बर एवं मेम्बरिन समाज के पदाधिकारियों एवं प्रमुखजनों द्वारा कलेक्टर कोण्डागांव श्रीमती नूपुर राशि पन्ना (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा (भा.पु.से.) का सम्मान किया गया।
यह सम्मान जिले में नवरात्रि, दुर्गा उत्सव एवं दशहरा पर्व के सफल, सुव्यवस्थित एवं निर्विघ्न आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करने हेतु किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ समाज प्रमुख श्री रामलाल कोर्राम, जिले के मांझी, चालकी, गायता एवं पुजारी समाज के अध्यक्ष श्री केजूराम नेताम, मेम्बरिन श्रीमती प्रेमबती मरावी तथा मां दंतेश्वरी मंदिर, बड़े डोंगर के पुजारी श्री देवेन्द्रनाथ राणा सहित अन्य समाज प्रमुखों ने नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा की गई व्यापक कानून व्यवस्था, सुरक्षा एवं बंदोबस्त की मुक्तकंठ से सराहना की।
समाज प्रमुखों ने कहा कि पर्व के दौरान प्रशासन एवं पुलिस द्वारा बेहतर समन्वय, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ किए गए प्रबंधों के परिणामस्वरूप सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न हुए। इस सफल आयोजन से आमजन एवं श्रद्धालुओं में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बना रहा।
साथ ही उपस्थित महिलाओं ने, महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा गठित दीदी स्क्वाड की बहुत बहुत प्रशंसा की और उन्हें महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी समाज प्रमुखों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी पर्व एवं सामाजिक आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन, पुलिस एवं समाज के सभी वर्गों का आपसी सहयोग एवं समन्वय अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग एवं सहभागिता बनाए रखने की अपील की।
उक्त सम्मान समारोह में जिले के मांझी, चालकी, गायता, पुजारी, मेम्बर एवं मेम्बरिन समाज के पदाधिकारी एवं समाज प्रमुख उपस्थित रहे।

.jpeg)

"
"
" alt="" />
" alt="" />


