Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


♦️ शासकीय गुण्डाधुर महाविद्यालय में कोण्डागांव पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ♦️ उप पुलिस अधीक्षक (साइबर) श्री सिद्धार्थ बघेल ने विद्यार्थियों को बताए साइबर अपराधों से बचाव के उपाय ♦️ कॉलेज के विद्यार्थियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की दी गई जानकारी। ♦️ डिजिटल अरेस्ट, साइबर बुलिंग, फर्जी लिंक, ऑनलाइन निवेश एवं बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के प्रति किया जागरूक। ♦️ साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल पर तत्काल शिकायत करने की दी गई जानकारी

कोण्डागांव,  असल बात News 05 नवम्बर 2026     पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा, IPS के मार्गदर्शन में जिले में साइबर अपराधों की रोक...

Also Read


कोण्डागांव, 

असल बात News

05 नवम्बर 2026

    पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा, IPS के मार्गदर्शन में जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जनजागरूकता हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय गुण्डाधुर महाविद्यालय, कोण्डागांव में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक (साइबर) श्री सिद्धार्थ बघेल, प्रधान आरक्षक लूमन सिंह भंडारी और आरक्षक मनीष बोस द्वारा महाविद्यालय के विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों, उनसे होने वाले आर्थिक एवं व्यक्तिगत नुकसान तथा बचाव के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी गई।

उप पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बघेल द्वारा विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी पुलिस एवं बैंक अधिकारी बनकर ठगी, OTP/UPI फ्रॉड, फर्जी APK फाइल, साइबर बुलिंग, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, फर्जी नौकरी एवं ऑनलाइन निवेश के नाम पर धोखाधड़ी जैसे साइबर अपराधों के संबंध में समझाया गया।

साथ ही विद्यार्थियों को सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से सावधान रहने, अपनी निजी जानकारी एवं फोटो साझा करने में सतर्कता बरतने, मजबूत पासवर्ड एवं टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी गई।

विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

साइबर बुलिंग, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी मिलने पर संबंधित चैट, स्क्रीनशॉट एवं अन्य डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखते हुए पुलिस को सूचना देने की समझाइश दी गई।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वयं साइबर सुरक्षा के नियम अपनाने के साथ अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

कोण्डागांव पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षित डिजिटल समाज के निर्माण हेतु शैक्षणिक संस्थानों में जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।

“सतर्क युवा — सुरक्षित डिजिटल भविष्य” कोण्डागांव पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।