कोण्डागांव, असल बात News 26 अक्टूबर 2026 सतर्कता जागरूकता सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर जिला कार्यालय कोण्डागांव के सभाकक्ष में अधिकारियों...
कोण्डागांव,
असल बात News
26 अक्टूबर 2026
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर जिला कार्यालय कोण्डागांव के सभाकक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भ्रष्टाचार उन्मूलन तथा अपने कार्यों में ईमानदारी, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सभी ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग रहने और अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी और कानून के शासन का पालन करने, न रिश्वत लेने और न रिश्वत देने, सभी कार्यों को पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपादित करने तथा जनहित को सर्वोपरि रखने की शपथ ली। साथ ही व्यक्तिगत आचरण में सत्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करने और भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की जानकारी संबंधित उचित एजेंसी को देने का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से शासकीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक मूल्यों को मजबूत बनाने तथा भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की दिशा में सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री दिलीप उइके एवं श्री राजेन्द्र कौशिक सहित जिला कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थि
त रहे।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


