कोण्डागांव, असल बात News 26 अक्टूबर 2026 उराष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर ...
कोण्डागांव,
असल बात News
26 अक्टूबर 2026
उराष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के दिशा-निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोंडागांव के अध्यक्ष श्री खिलावन राम रिगरी के तत्वावधान में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के अंतर्गत स्कूली बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराने के उद्देश्य से जिले के छह विद्यालयों में अलग-अलग विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। अभियान के तहत न्यायिक अधिकारियों एवं गठित टीम द्वारा बच्चों को विभिन्न विषयों पर सरल, सहज एवं व्यावहारिक तरीके से जागरूक किया गया।
छह विद्यालयों में अलग-अलग विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम
अभियान के प्रथम चरण में चावरा हायर सेकेंडरी स्कूल, कोंडागांव में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष *श्री खिलावन राम रिगरी* ने सुरक्षित बचपन अभियान के तहत *‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’* थीम के संबंध में बच्चों को संबोधित करते हुए बाल अधिकारों एवं बच्चों के संरक्षण के महत्व की जानकारी दी।
इसी क्रम में सेंट जेवियर हाई स्कूल, आल्बेडा पारा, कोंडागांव में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश *श्री विक्रम प्रताप चंद्रा* ने *‘कानून जानो, बचपन बचाओ’* विषय पर बच्चों को कानून के प्रति जागरूक रहने और अपने अधिकारों को समझने के लिए प्रेरित किया।
पी.एम. श्री हायर सेकेंडरी स्कूल, महात्मा गांधी वार्ड, कोंडागांव में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी पॉक्सो) *सुश्री प्रतिभा मरकाम* ने *‘सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित बचपन’* विषय पर साइबर सुरक्षा, इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग तथा ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सतर्कता बरतने की जानकारी दी।
इसके पश्चात आदेश्वर पब्लिक स्कूल, कोंडागांव में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट *श्रीमती रेशमा बैरागी पटेल* ने *‘बोलो, बताओ, बचाओ’* विषय पर बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी, शोषण अथवा असुरक्षित स्थिति में बिना भय के अपनी बात रखने तथा विश्वसनीय व्यक्ति से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
वहीं सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोंडागांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव *सुश्री गायत्री साय* ने *‘ना बाल विवाह, ना बाल शोषण’* विषय पर बाल विवाह एवं बाल शोषण के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए बच्चों को जागरूक किया।
अभियान के अंतर्गत डी.ए.वी. स्कूल, देवखरगांव में प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी *सुश्री सीमा टांडे* ने *‘जागरूक बचपन, सशक्त भारत'* विषय पर बच्चों को जागरूक नागरिक बनने तथा अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
इन सभी विद्यालयों में आयोजित शिविरों के दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री दीपक ठाकुर सहित अन्य पैनल अधिवक्ता, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। विभिन्न विभागों के समन्वय से आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा बाल अपराध, शोषण एवं अन्य असुरक्षित परिस्थितियों से बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोंडागांव द्वारा संचालित यह अभियान बच्चों को जागरूक, आत्मविश्वासी एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे वे अपने अधिकारों को समझकर आवश्यकता पड़ने पर उचित सहायता प्रा
प्त कर सकें।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


