छत्तीसगढ़ असल बात news. बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान,उड़ीसा प्रदेश को पार करते हुए अब छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर गया है और इससे यह...
छत्तीसगढ़
असल बात news.
बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान,उड़ीसा प्रदेश को पार करते हुए अब छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर गया है और इससे यहां कई जिलों में भारी-से भारी हो सकती है.जो जानकारी है उसके अनुसार इस चक्रवात का छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले में सबसे पहले असर दिखेगा.इसके साथ बस्तर संभाग के पूर्वी इलाके इसकी चपेट में आएंगे. यह चक्रवात अभी लगभग 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है.चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में तेज हवा बहनी शुरू हो गई है.और वातावरण में ठंडक बढ़ रही है. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि वातावरण में ठंडक होने की वजह से चक्रवात की स्पीड अधिक तेज नहीं रह गई है. राजधानी रायपुर तक, यह चक्रवात कल सुबह तक पहुंच सकता है. चक्रवात से आमजन जीवन पर विपरीत असर पड़ने की आशंका है. खासतौर पर किसानों को सावधान रहने को कहा गया है.
जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उठे इस चक्रवात की रफ्तार कल तक थोड़ी कम थी आज इसकी स्पीड उड़ीसा के स्थल भाग से टकराने के बाद अपेक्षाकृत तेज हो गई है. और आज दिन भर में उड़ीसा के लगभग सभी क्षेत्रों में चक्रवात का असर दिखने लगा है और वहां हवा चलने के साथ बारिश शुरू हो गई है. मतलब दिन भर में इसने पूरे उड़ीसा प्रदेश को कवर कर लिया.
वैसे महाराष्ट्र और गुजरात की तुलना में छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून की अच्छी बारिश हुई है. यहां के ज्यादातर बांध 90% तक भर गए हैं.धान की भी अच्छी फसल हुई है. छत्तीसगढ़ में अब धान की फसल कटनी शुरू हो गई है बहुत क्षेत्र में धान कट भी गया है जिसे बेचना शुरू कर दिया गया है.यहां बारिश होती है तो धान की फसल को नुकसान हो सकता है. वैसे चक्रवात के प्रभाव से बारिश, पूर्वी बस्तर से लेकर पूर्वी अंबिकापुर तक में देखने को मिलेगा. छत्तीसगढ़ के पूर्वी हिस्सों में कल सुबह से बारिश देखने मिल सकती है.
चक्रवात मोन्था की वजह से उड़ीसा में कई जगह पर बारिश शुरू हो गई है. चक्रवात से ओडिशा के 8 जिले गंजम, गजपति, रायगढ़, कोरापुट, मलकानगिरी, कंधमाल, कालाहांडी और नवरंगपुर प्रभावित होंगे. सरकार ने 8 प्रभावित जिलों के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी 30 तारीख तक बंद रखने का फैसला किया है. हालांकि आंगनवाड़ी बंद रहेंगी, लेकिन बच्चों के घरों में सूखा भोजन भेजा जाएगा. वहीं 8 प्रभावित जिलों में सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. अब तक 200 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है. इसी तरह, विभाग ने जलाशयों से पानी निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.


"
"
" alt="" />
" alt="" />


