Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


*RAMP योजना के तहत वैकल्पिक वित्तपोषण पद्धति एवं SME एक्सचेंज पर एक दिवसीय कार्यशाला*

  कोंडागांव,  असल बात News  26 अक्टूबर 2026  जिला पंचायत सभा कक्ष, कोंडागांव में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोंडागांव तथा कृषि विकास सह...

Also Read

 




कोंडागांव, 

असल बात News 

26 अक्टूबर 2026


 जिला पंचायत सभा कक्ष, कोंडागांव में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोंडागांव तथा कृषि विकास सहकारी समिति के संयुक्त तत्वावधान में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय की RAMP योजना के तहत वैकल्पिक वित्तपोषण पद्धति एवं SME एक्सचेंज पर एक दिवसीय कार्यशाला तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष सत्र का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री हिमालय सेठिया ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के लगभग 30 से अधिक हितग्राहियों एवं उद्यमियों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।


सत्र के दौरान उपस्थित विषय विशेषज्ञों एवं अधिकारियों ने उद्यमियों के मार्गदर्शन हेतु सारगर्भित जानकारियां साझा की। बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक श्री शिशुपाल ने बैंक द्वारा संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और उद्यमियों को आसानी से लोन प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया। वहीं, सहायक संचालक श्री वीरेंद्र तान्डेकर ने स्थानीय उद्यमियों द्वारा व्यवसाय संचालन में आ रही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की तथा उनके समाधान के उपाय सुझाए। इसके अलावा, कृषि विकास सहकारी समिति से श्री शक्ति सिंह ने उद्यमियों को संस्था के माध्यम से वैकल्पिक वित्तपोषण पद्धति एवं SME एक्सचेंज और अन्य शासकीय लाभ दिलाने में मिलने वाले सहयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोंडागांव की सहायक प्रबंधक श्रीमती नम्रता एल्मा ने सत्र को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी अधिकारियों, बैंक प्रतिनिधियों और हितग्राही उद्यमियों का धन्यवाद ज्ञा

पित किया।