Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित भाषण में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, चित्रों में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता आंगन मिलन कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन

  कोण्डागांव,  असल बात News  02 अक्टूबर 2026  सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता और आंगन मिलन कार्यक्रम का...

Also Read

 





कोण्डागांव, 

असल बात News 

02 अक्टूबर 2026

 सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता और आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को स्थानीय ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल एवं कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना सहित जनप्रतिनिधिगण और स्थानीय पार्षदगण उपस्थित रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास, लगन और मेहनत की भावना विकसित होती है। मंच पर खड़े होकर अपने विचार व्यक्त करना भी अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। यही विद्यार्थी आगे चलकर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाएंगे। इनमें से कोई आईएएस, कोई सांसद तो कोई विधायक बनेगा और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देगा।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत का जो संकल्प लिया है, उसे साकार करने में आज के युवा और विद्यार्थी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से विषम परिस्थितियों में हार न मानने और संघर्ष करते हुए निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते हुए घर, परिसर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने में योगदान देने की अपील की।


नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इसी निरंतर प्रगति करें और आगे बढ़ते हुए अपने गांव, जिले, संभाग का राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें।


कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगे बढ़कर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। अपने विचारों और प्रतिभा के माध्यम से वे विकसित भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से अच्छे नागरिक बनकर देश की सेवा में योगदान देने का आह्वान किया।


विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से रखे विचार


भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प को पूरा करने, डिजिटल इंडिया से तकनीक से आई क्रांति और योजनाओं का पारदर्शी एवं त्वरित लाभ, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता अभियान, माओवाद मुक्त बस्तर में विकास को नई गति सहित अन्य विषयों पर अपने प्रभावी भाषण के माध्यम से विचार व्यक्त किए। 


चित्रकला के माध्यम से उकेरी विकसित भारत की परिकल्पना


चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत, डिजिटल इंडिया, स्वच्छता अभियान, महिला सशक्तिकरण एवं माओवाद मुक्त बस्तर सहित विभिन्न विषयों को केंद्र में रखते हुए सुंदर एवं आकर्षक चित्रों के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से विकसित भारत के सपने को साकार करने का संकल्प भी व्यक्त किया।


कार्यक्रम के शुभारंभ में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान ने प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वही जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेणु प्रकाश ने आंगन मिलन कार्यक्रम के संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

जिला स्तरीय भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता अंतर्गत चित्रकला में जूनियर वर्ग में कुमारी दीपेश्वरी बरकई प्रथम, यमुना दीवान युग शांति कोंडागाँव द्वितीय और दीपांशु देवांगन शिशु मंदिर कोंडागांव तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में आयुष सिंह जामकोट पारा प्रथम, मनीता नेताम बीजापुर द्वितीय और रोहित पांडेय तृतीय स्थान प्राप्त किया।


 भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कुमारी युक्ति प्रधान विश्रामपुरी प्रथम, गुंजन कुमार जामकोट पारा द्वितीय और 

दीपक कोर्राम पोलंग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह सीनियर वर्ग में अर्चना सोडी बाजार पारा प्रथम, गरिमा नेताम द्वितीय और आशीष नाग फरसगांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 


*आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका आंगन मिलन कार्यक्रम के दौरान सम्मानित*


आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा समुदाय में जागरूकता बढ़ाने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को आंगन मिलन कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके समर्पण, सक्रिय सहभागिता एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया।

एकीकृत बाल विकास परियोजना कोण्डागांव-02 अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में श्रीमती अनिता नाग, श्रीमती जुगबती मरकाम, श्रीमती लता मण्डावी, श्रीमती रामदई मरकाम, सहायिका श्रीमती नीला मरकाम, श्रीमती मेहतरीन नेताम, श्रीमती बुधनी मरकाम, श्रीमती फूलमती नेताम, श्रीमती सतबती दीवान एवं श्रीमती तरुणा बघेल को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही श्रीमती सहादई नेताम एवं श्रीमती तिलो नेताम को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा बच्चों के पोषण स्तर में सुधार, नियमित स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने, आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने तथा समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।


इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री सेवकराम नेताम, श्री जितेंद्र सुराना, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री टोमेन्द्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्री नंद लाल राठौर, श्रीमती यशोदा कश्यप, श्रीमती ईना श्रीवास्तव, श्रीमती प्रियंका दहिया, श्रीमती रामदई नाग, श्री अनिल अग्रवाल, श्री विजय पोया, श्री नागेश देवांगन, श्री प्रेम सिंह नाग, श्री अविनाश शोरी सहित स्थानीय पार्षदगण एवं संबं

धित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।