रायपुर। भारतीय योग संस्थान, रायपुर द्वारा आज 60वां योग दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम गुजराती स्कूल, देवेन्द्र नगर मैदान मे...
रायपुर। भारतीय योग संस्थान, रायपुर द्वारा आज 60वां योग दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम गुजराती स्कूल, देवेन्द्र नगर मैदान में प्रातः 5.45 बजे से आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न केन्द्रों के 800 साधकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भजन, योग गीत और नवरात्र गीत पर सूक्ष्म क्रिया से हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के वॉयस प्रेसीडेंट अशोक पटेल और भारतीय योग संस्थान के जिला अधिकारी और जोन अधिकारी शामिल हुए। सभी ने मिलकर दीप प्रज्वलन किया और गायत्री मंत्र के साथ शंखनाद किया। अशोक पटेल ने योग को जीवन में उतारने का सन्देश दिया l

सामूहिक योगाभ्यास रेखा बजाज, सविता मिश्रा, अनीता जोशी, वंदना आहूजा, नीलम नावलानी, पिंकी जैन, सुदेशना मेने आदि योग प्रशिक्षकों ने सुन्दर अभ्यास कराया। इस दौरान मक्खननिकालना, तिर्यक ताड़ासन, अर्द्धचक्रासन, कोणासन, उष्ट्रासन, धनुरासन सहित विभिन्न आसनों का अभ्यास हुआ। आसन प्रदर्शन में लक्ष्मी, तनुश्री, अनीता साहू ने विशेष सहयोग दिया।
इसके बाद कपालभाति, भस्त्रिका, भ्रामरी, ध्यान एवं शांतिपाठ का अभ्यास जिला अधिकारी राजेश अग्रवाल,राजेश डागा ने कराया। मुकेश सोनी द्वारा इस गौरव के क्षण में सभी के ऐसा सफल जीवन के लिए संस्थान के प्रति कृतज्ञता और संकल्प के माध्यम से योग से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए प्रतिज्ञा लिया गया।

WRS कॉलोनी और कटोरा तालाब केंद्र-1,2 के साधकों द्वारा थीम पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। संस्थान की साहित्य और सामग्री का स्टॉल भी लगाया गया था। किशोर लालवानी, दम्मानी प्रजापति ने ज़िम्मेदारी निभाईं l
मंच संचालन जयेश पटेल ,पूजा खंडेलवाल ने किया और मंच समन्वयक किरण प्रसाद के साथ रिया फतनानी रहीं। अंत में ओम अग्रवाल, संदीप ने राष्ट्रगान कराया और कार्यक्रम का समापन सुन्दर सामूहिक गरबा नृत्य के साथ किया गया। प्रसाद वितरण व्यवस्था मेजबान टीम देवेन्द्र नगर की ओर से किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद अग्रवाल, कंवलजीत, पूनम, क्षमा रहेजा, गीतांजली, लता चौधरी, जया जयसिंघानिया, सोनिया पोपटानी, गणेश शंकर शुक्ला, हर्षपाल, लक्ष्मी प्रसाद विश्वकर्मा, नीतू,और संस्थान की पूरी टीम ने निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य किया।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


