कोण्डागांव, असल बात News 11 अक्टूबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड माकड़ी के ग्राम शामपुर में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या ...
कोण्डागांव,
असल बात News
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड माकड़ी के ग्राम शामपुर में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में मत्स्य पालन विभाग, जिला कोण्डागांव द्वारा मत्स्य हितग्राहियों को आजीविका संवर्धन एवं आर्थिक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से शासकीय योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी तथा कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अतिथियों के कर-कमलों से जिले की पंजीकृत मछुआ सहकारी समिति मर्यादित केरावाही को मत्स्याखेट के लिए महाजाल प्रदान किया गया। वहीं, निजी क्षेत्र में निर्मित तालाबों से मछली निकासी की सुविधा के लिए दो हितग्राहियों को जाल वितरित कर लाभान्वित किया गया।
मत्स्य पालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से मछुआ सहकारी समितियों एवं मत्स्य पालकों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उनकी आजीविका को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है। जाल वितरण से मत्स्याखेट एवं मछली निकासी के कार्यों में सुविधा मिलेगी, जिससे हितग्राहियों को अपने व्यवसाय के संचालन तथा आय बढ़ाने में सहायता प्राप्त होगी।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा ग्रामीणों की आजीविका को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए
जा रहे हैं।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


