Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


*सेवा संकल्प अभियान: ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण और मांगों के समाधान की दिशा में शासन की सकारात्मक पहल* *शामपुर एवं मारागांव संकुल के 113 बच्चों को मिला जाति प्रमाण पत्र*

  कोण्डागांव, असल बात News  11 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा उनकी मांगों के समाधान के लिए सेवा स...

Also Read

 



कोण्डागांव,

असल बात News 

11 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा उनकी मांगों के समाधान के लिए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से शासन-प्रशासन ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन रहा है और पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में पहल कर रहा है। इसका उद्देश्य शासकीय सेवाओं को आमजन के लिए सुलभ बनाना तथा स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।


इसी क्रम में शामपुर में सेवा सेतु अभियान के तहत बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में शिक्षा विभाग द्वारा शामपुर एवं मारा गांव संकुल के कुल 113 बच्चों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जाति प्रमाण पत्र मिलने से बच्चों एवं उनके अभिभावकों को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में सुविधा मिली है। साथ ही, विद्यार्थियों को शासन की विभिन्न योजनाओं, शैक्षणिक सुविधाओं एवं पात्रतानुसार मिलने वाले लाभों का लाभ उठाने में भी सहायता मिलेगी।


जिला स्तरीय शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं, आवश्यकताएं और मांगें प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है। विभिन्न विभागों की सहभागिता से नागरिकों को एक ही स्थान पर शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया को सरल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।


सेवा संकल्प अभियान शासन की जनहितकारी सोच को धरातल पर उतारने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है तथा आमजन की जरूरतों के अनुरूप योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उनकी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी

 जा रही है।