कोण्डागांव, असल बात News 11 अक्टूबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शामपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (...
कोण्डागांव,
असल बात News
11 अक्टूबर 2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शामपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मेन रोड शामपुर, बाजार पड़ाव, शीतला मंदिर तथा सार्वजनिक राशन दुकान के आसपास साफ-सफाई की गई। इस दौरान लगभग 50 किलोग्राम पॉलीथिन एकत्रित की गई। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली भी निकाली गई।
स्वच्छता अभियान में एनएसएस इकाई के लगभग 50 छात्र-छात्राओं सहित गांव के करीब 50 नागरिकों ने सहभागिता निभाई। सभी ने मिलकर सार्वजनिक स्थलों की सफाई की और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के अनावश्यक उपयोग से बचने तथा कचरे का उचित निपटान करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत शामपुर के सरपंच श्री देवेंद्र मरकाम, उपसरपंच श्री नारायण पांडे, शीतला मंदिर के पुजारी श्री सत्येंद्र देव सिंह ठाकुर, पूर्व सरपंच श्री चमार राम मरकाम, जनपद पंचायत माकड़ी के अध्यक्ष श्री भानु प्रताप सिंह ठाकुर, श्री शंभूलाल पटेल, ग्राम पटेल श्री हरेंद्र सिंह पटेल, श्री गोवर्धन पांडे सहित अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री सहदेव सिदार एवं सहयोगी श्री विमल कुमार मेहर के मार्गदर्शन में किया गया। अभियान के सफल आयोजन में एनएसएस महादल नायक छात्र पुनीत पटेल तथा महादल नायिका कुमारी दीपिका नेताम ने भी सहयोग प्रदान किया।
इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी मानते हुए स्वच्छ गांव के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


