Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


महतारी वंदन योजना से जानकी कोर्राम को मिल रहा आर्थिक संबल, दैनिक जरूरतों की पूर्ति में मिल रही मदद

  कोण्डागांव, असल बात News    11 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से स...

Also Read

 





कोण्डागांव,

असल बात News 

 11 अक्टूबर 2026


मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ ही आर्थिक सुरक्षा की दिशा में भी आगे बढ़ रही हैं।


जिले के गोलांवंड निवासी श्रीमती जानकी कोर्राम भी इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। यह राशि उनके घर के छोटे-बड़े खर्चों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है। नियमित रूप से मिलने वाली इस सहायता से उन्हें अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सहूलियत मिल रही है।


श्रीमती जानकी कोर्राम महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिल रहे आर्थिक सहयोग के लिए छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करती हैं। उनके लिए योजना की राशि दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सहयोग देने के साथ ही आवश्यकता के समय आर्थिक संबल भी प्रदान कर रही है।


महतारी वंदन योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देना तथा परिवार और समाज में उनकी भूमिका को और सशक्त बनाना है। योजना के माध्यम से मिलने वाली नियमित सहायता महिलाओं को अपनी जरूरतों के लिए आर्थिक निर्णय लेने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।