कोण्डागांव, असल बात News 09 अक्टूबर 2026 राज्य शासन द्वारा श्रमिक परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाए...
कोण्डागांव,
असल बात News
09 अक्टूबर 2026
राज्य शासन द्वारा श्रमिक परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। श्रम विभाग के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इन्हीं योजनाओं में मिनीमाता महतारी जतन योजना महिला श्रमिकों को प्रसूति के समय आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें संबल प्रदान कर रही है।
डोंगरीपारा, शामपुर निवासी श्रीमती शांति नेताम को प्रसूति के उपरांत मिनीमाता महतारी जतन योजना का लाभ मिला। योजना के तहत उन्हें 20 हजार रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
श्रीमती शांति नेताम ने बताया कि बच्चे के जन्म के बाद मां और नवजात शिशु की देखभाल के लिए दवाइयों, पौष्टिक आहार तथा अन्य आवश्यक जरूरतों पर परिवार का खर्च बढ़ जाता है। ऐसे समय में शासन की ओर से मिली 20 हजार रुपये की सहायता उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक संबल बनी। इस राशि से उन्हें प्रसूति के बाद अपने और अपने बच्चे की स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिली तथा अतिरिक्त खर्चों का प्रबंधन भी आसान हुआ।
उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से समय पर मिली आर्थिक सहायता से उन्हें प्रसव के बाद अपने बच्चे की बेहतर देखभाल करने में सहयोग मिला। इसके लिए उन्होंने शासन एवं श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरत के समय मिली यह सहायता उनके परिवार के लिए बड़ी राहत साबित हुई।
मिनीमाता महतारी जतन योजना के माध्यम से पात्र महिला श्रमिकों को प्रसूति के समय आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। योजना से मिलने वाली सहायता न केवल श्रमिक परिवारों को आर्थिक सहारा प्रदान कर रही है, बल्कि मातृ एवं शिशु के स्वास्थ्य तथा पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में भी सहयोगी साबित हो रही है।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


