Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मतदाता पंजीकरण हेतु अक्टूबर माह में चलेगा विशेष अभियान

कोण्डागांव,  असल बात News 09 अक्टूबर 2026 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में कोण्डागांव जिलान्तर्गत समाहित विधानसभा क्षेत्र 82-क...

Also Read



कोण्डागांव, 

असल बात News

09 अक्टूबर 2026

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में कोण्डागांव जिलान्तर्गत समाहित विधानसभा क्षेत्र 82-केशकाल, 83-कोण्डागांव तथा 84-नारायणपुर (आंशिक) के समस्त 635 मतदान केन्द्रों में छूटे हुए एवं नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण हेतु अक्टूबर 2026 में विशेष अभियान (Special Drive) चलाया जाएगा।


इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छूटे हुए पात्र नागरिकों के साथ-साथ ऐसे युवा एवं पहली बार पात्र बने मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया को सुगम बनाना है, जिनके नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। अभियान के दौरान बीएलओ (BLO) द्वारा घर-घर भ्रमण कर मतदाता सूची के निरंतर अद्यतनीकरण (Continuous Updation) की प्रक्रिया के तहत पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा।


जिले के पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि वे अभियान में सक्रिय सहभागिता करें तथा संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से संपर्क कर मतदाता सूची में अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे और अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।


मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए नागरिक ECINET मोबाइल ऐप अथवा भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से फॉर्म-6 में ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।