Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


केशकाल में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज हेतु स्टार्टअप शिविर

कोण्डागांव,  असल बात News 09 अक्टूबर 2026 जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोण्डागांव द्वारा शासकीय महेश बघेल जी दण्डकारण्य महाविद्यालय केशका...

Also Read



कोण्डागांव, 

असल बात News

09 अक्टूबर 2026

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोण्डागांव द्वारा शासकीय महेश बघेल जी दण्डकारण्य महाविद्यालय केशकाल में गुरूवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज उद्यमिता एवं स्टार्टअप विकास कार्यक्रम का आयोजन महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज जिला नोडल अधिकारी श्री हिमालय सेठिया के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सामंत देव सोनवानी, एवं प्राध्यापक श्री बलराम हिडको, श्रीमती जयश्री साहू, श्री भागवत साहू एवं लगभग 80 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासकीय महेश बघेल जी दण्डकारण्य महाविद्यालय केशकाल के विद्यार्थियों में नवाचार, ए.आई., उद्यमिता के प्रति जागरूकता विकसित करना, छ०ग० नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2026-30 एवं स्थानीय समस्याओं के समाधान पर आधारित नवीन विचारों को प्रोत्साहित करना है। कार्यशाला में विद्यार्थियों को 23 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में सहभागिता, स्टार्टअप आइडिया तैयार करने, आइडिया को प्रोटोटाइप में विकसित करने तथा उद्यमिता के अवसरों की जानकारी दी गई।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्राचार्य श्री सामंत देव सोनवानी द्वारा छात्र-छात्राओं को सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज एवं नवाचार उद्यमिता विकास के संबंध में अधिक से अधिक भागीदारी करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। श्री विरेन्द्र तान्डेकर, सहायक संचालक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोण्डागांव द्वारा स्थानीय संसाधनों पर आधारित स्वरोजगार एवं नवाचार की संभावनाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा श्री हिमालय सेठिया, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोण्डागांव द्वारा राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज में भाग लेने हेतु प्रेरित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।