Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


वन डिस्ट्रिक्ट–वन स्टूडेंट टूर एवं वन बेस्ट प्रैक्टिस’ के तहत विद्यार्थियों ने बड़ेसोहंगा में जल जीवन मिशन की पेयजल व्यवस्था का किया अवलोकन फील्ड टेस्ट किट से पानी की गुणवत्ता जांचने की प्रक्रिया भी सीखी

कोण्डागांव,  असल बात News 13 अक्टूबर 2026   ‘वन डिस्ट्रिक्ट–वन स्टूडेंट टूर एवं वन बेस्ट प्रैक्टिस’ कार्यक्रम के अंतर्गत 29 सितंबर 2026 को श...

Also Read






कोण्डागांव, 

असल बात News

13 अक्टूबर 2026

  ‘वन डिस्ट्रिक्ट–वन स्टूडेंट टूर एवं वन बेस्ट प्रैक्टिस’ कार्यक्रम के अंतर्गत 29 सितंबर 2026 को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, कोण्डागांव के विद्यार्थियों को विकासखंड माकड़ी के ग्राम पंचायत बड़ेसोहंगा में एक्सपोजर विजिट कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही पेयजल व्यवस्था का अवलोकन किया तथा योजना के क्रियान्वयन और रखरखाव से संबंधित जानकारी प्राप्त की।


जिला मुख्यालय कोण्डागांव से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित बड़ेसोहंगा गांव चारों ओर से जंगल और पहाड़ी क्षेत्र से घिरा हुआ है। भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण क्षेत्र होने के बावजूद यहां जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। गांव में 40 किलोलीटर क्षमता के उच्चस्तरीय जलागार (ओवरहेड टैंक) के माध्यम से कुल 204 ग्रामीण परिवारों को क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन (एफएचटीसी) द्वारा पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इससे ग्रामीणों को घर तक नल के माध्यम से पानी उपलब्ध हो रहा है और पारंपरिक जल स्रोतों पर निर्भरता कम हुई है।


एक्सपोजर विजिट के दौरान विद्यार्थियों को जल जीवन मिशन के उद्देश्य, पेयजल वितरण व्यवस्था, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति (वीडब्ल्यूएससी) तथा जल बहिनी समिति के गठन, संचालन एवं रखरखाव, घरेलू नल कनेक्शन और जल संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।


इस दौरान विद्यार्थियों को फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता जांचने की प्रक्रिया का भी प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने स्वयं किट का उपयोग कर पानी की जांच की और पेयजल परीक्षण की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। इस भ्रमण से विद्यार्थियों को जल जीवन मिशन की जमीनी कार्यप्रणाली, ग्रामीण पेयजल व्यवस्था और जल संरक्षण के महत्व को समझने का अवसर मिला।