कोण्डागांव, असल बात News 13 अक्टूबर 2026 कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ि...
कोण्डागांव,
असल बात News
13 अक्टूबर 2026
कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित 2 प्रकरणों के वारिसों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा माकड़ी तहसील ग्राम कांवरा निवासी रीता की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर माता सुकदई पिता शोभलाल को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि एवं बड़ेराजपुर तहसील के ग्राम धामनपुरी निवासी लिमीका की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर माता अनिता नेताम, पिता गोकुल नेताम को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त सहायता राशि सम्बन्धित वारिस के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिया गया हैं।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


