Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश

कोण्डागांव,  असल बात News 13 अक्टूबर 2026   कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित ...

Also Read



कोण्डागांव, 

असल बात News

13 अक्टूबर 2026

  कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, हितग्राहियों को लाभान्वित करने तथा विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं भौतिक सत्यापन कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों के नोडल अधिकारियों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण करने तथा आम नागरिकों की समस्याओं का समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित करने को कहा।


कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा करते हुए पात्र किसानों को योजना का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में धान उपार्जन के लिए स्वीकृत नवीन केंद्रों के संचालन हेतु उपयुक्त स्थलों का चिन्हांकन एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सभी विद्यालियों में विद्यार्थियों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट तथा अपार आईडी निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने आयुष्मान कार्ड, वय वंदना कार्ड निर्माण तथा टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली और आम नागरिकों तक स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। 


कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए बैंक एवं अन्य स्तरों पर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश दिए, ताकि पात्र आवेदकों को योजना का लाभ प्राप्त करने में अनावश्यक विलंब न हो। बैठक में स्वामित्व योजना के अंतर्गत अधिकार अभिलेख पत्रों के वितरण की प्रगति के साथ विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। महाविद्यालय भवन, छात्रावास भवन, आंगनबाड़ी भवन एवं ग्रंथालय भवन सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।