Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन श्बिहानश् अंतर्गत पशु सखियों का तीन दिवसीय जिला स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कोण्डागांव,  असल बात News 27 अक्टूबर 2026   राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन श्बिहानश् के अंतर्गत जिले में पशुपालन आधारित आजीविका गतिविधियों ...

Also Read




कोण्डागांव, 

असल बात News

27 अक्टूबर 2026

  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन श्बिहानश् के अंतर्गत जिले में पशुपालन आधारित आजीविका गतिविधियों को प्रोत्साहित करने, ग्रामीण पशुपालकों को तकनीकी सेवाएँ उपलब्ध कराने तथा महिला स्व-सहायता समूहों से जुड़ी पशु सखियों की क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से तीन दिवसीय जिला स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिले में कुल 576 पशु सखियों कार्यरत हैं, जिनमें से अब तक 280 पशु सखियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। शेष पशु सखियों को भी चरणबद्ध रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से पशु सखियों को पशुपालन एवं पशु स्वास्थ्य प्रबंधन से संबंधित तकनीकी जानकारी तथा व्यावहारिक दक्षता प्रदान की जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान राज्य स्तर पर प्रशिक्षित पशु सखी मास्टर ट्रेनरों द्वारा पशुओं के दाँतों की संरचना के आधार पर उनकी आयु का निर्धारण, पशुओं में होने वाली प्रमुख बीमारियों की पहचान, टीकाकरण की आवश्यकता एवं प्रक्रिया तथा पशुओं की विभिन्न नस्लों की विशेषताओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त, पशु चिकित्सा विभाग के अभिसरण से पशुपालन संबंधी विभिन्न गतिविधियों, पशु स्वास्थ्य संरक्षण, रोगों की रोकथाम एवं पशुपालकों को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के संबंध में भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य पशु सखियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर ग्राम स्तर पर पशुपालकों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराने में सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत पशु सखियाँ अपने कार्यक्षेत्र के ग्रामों में पशुपालकों से संपर्क स्थापित कर पशु स्वास्थ्य एवं टीकाकरण संबंधी गतिविधियों के संचालन, पशुपालन जागरूकता शिविरों के आयोजन तथा पशुपालन विभाग की सेवाओं से पशुपालकों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी। इस पहल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन संबंधी सेवाओं की उपलब्धता एवं पहुँच में वृद्धि होने के साथ-साथ पशुओं के स्वास्थ्य प्रबंधन, रोग नियंत्रण तथा वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे पशुपालकों को समय पर आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त होगा तथा पशुपालन गतिविधियों की उत्पादकता एवं आर्थिक लाभ में वृद्धि की संभावनाएँ सुदृढ़ होंगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन श्बिहानश् द्वारा संचालित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महिला स्व-सहायता समूहों से जुड़ी पशु सखियों के कौशल विकास, आजीविका संवर्धन एवं आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रशिक्षित पशु सखियाँ ग्राम स्तर पर पशुपालन संबंधी सेवाएँ प्रदान कर अपनी आजीविका के अवसरों का विस्तार कर सकेंगी। बिहान एवं पशु चिकित्सा विभाग के समन्वित प्रयासों से जिले में ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने तथा पशुपालन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में सहायता मिलेगी।