Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


बस्तर ओलम्पिक 2026: अधिक से अधिक खिलाड़ियों को जोड़ने के लिए कल सुबह निकलेगी जागरूकता रैली

कोण्डागांव,  असल बात News 27 अक्टूबर 2026   बस्तर ओलम्पिक 3.0 में अंचल के अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन...

Also Read


कोण्डागांव, 

असल बात News

27 अक्टूबर 2026

  बस्तर ओलम्पिक 3.0 में अंचल के अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में कल यानी 28 अक्टूबर 2026 (बुधवार) को सुबह एक विशाल जागरूकता अभियान (रैली) चलाया जाएगा।

यह जागरूकता अभियान प्रातः 06:00 बजे विकासनगर स्टेडियम से शुरू होकर पुलिस ग्राउंड तक जाएगा। इसके बाद सुबह 06:30 बजे पुलिस लाईन ग्राउंड में इस आयोजन का समापन होगा।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों और युवाओं को बस्तर ओलम्पिक 2026 में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है। रैली के माध्यम से आम जनता से अपील की जाएगी कि वे इस खेल महाकुंभ का हिस्सा बनें और अधिक से अधिक संख्या में अपना पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) कराएं।