Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए चतुर्थ ओपन काउंसलिंग 16 अक्टूबर को 228 रिक्त सीटों के लिए आयोजित होगी काउंसलिंग, आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य

कोण्डागांव,  असल बात News 15 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों मे...

Also Read




कोण्डागांव, 

असल बात News

15 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चतुर्थ ओपन काउंसलिंग (पहले आओ, पहले पाओ) का आयोजन 16 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध 228 रिक्त सीटों के आधार पर काउंसलिंग की तिथि निर्धारित की गई है।


जारी सूचना के अनुसार, काउंसलिंग शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर, ब्लॉक-5, तृतीय तल, हॉल नंबर-04 में आयोजित होगी।


काउंसलिंग में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को निर्धारित तिथि एवं समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। इसके लिए कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी (60 प्रतिशत) से उत्तीर्ण होने की अंकसूची, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र (लागू होने पर), अल्पसंख्यक वर्ग से संबंधित नोटरी का सत्यापन प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा विशेष पिछड़ी जनजाति प्रमाण पत्र (लागू होने पर) प्रस्तुत करना होगा।


विशेष श्रेणी के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को संबंधित प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना अनिवार्य है। इनमें दिव्यांग विद्यार्थी, दिव्यांग माता-पिता के बच्चे, अनाथ बच्चे, विधवा माता के बच्चे, परित्यक्ता महिला के बच्चे तथा देश की रक्षा करते हुए अथवा कर्तव्य निर्वहन के दौरान पुलिस, अर्द्धसैनिक बल, सशस्त्र बल या शहीद सैनिक के बच्चे शामिल हैं।


काउंसलिंग के पश्चात प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश की पात्रता होने पर विद्यार्थियों को दो दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी से काउंटर हस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र (Transfer Certificate) तथा जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।


विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि रिक्त सीटों की संख्या में वृद्धि अथवा कमी हो सकती है। इच्छुक पात्र विद्यार्थी निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग स्थल पर उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।