Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जिला पंचायत सीईओ ने बालोंड और कुसमा में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

कोण्डागांव,  असल बात News 15 अक्टूबर 2026  ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की प्रगति और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा...

Also Read





कोण्डागांव, 

असल बात News

15 अक्टूबर 2026

 ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की प्रगति और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई ने गुरुवार को ग्राम पंचायत बालोंड एवं कुसमा में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों और मैदानी स्तर पर संचालित गतिविधियों की जानकारी लेकर उनकी प्रगति का अवलोकन किया।


निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत बालोंड में आजीविका डबरी निर्माण कार्य का जायजा लिया। वहीं, ग्राम पंचायत कुसमा में नवीन ग्राम पंचायत भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों तथा ग्राम पंचायत क्षेत्र में संचालित डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) कार्य की स्थिति की जानकारी ली।


निरीक्षण के दौरान संबंधित कार्यों की प्रगति और मैदानी स्तर पर हो रही गतिविधियों का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा करना तथा शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना था।