Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पीएम-आशा योजना के तहत पांच फसलों के लिए 31 अक्टूबर तक होगा पंजीकरण अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली और सोयाबीन की उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होगा उपार्जन

कोण्डागांव,  असल बात News 15 अक्टूबर 2026 खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली और सोयाबीन की खेती करने वाले किसान प्रधानमंत्...

Also Read



कोण्डागांव, 

असल बात News

15 अक्टूबर 2026

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली और सोयाबीन की खेती करने वाले किसान प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) की प्राइस सपोर्ट स्कीम (मूल्य समर्थन योजना) के अंतर्गत 31 अक्टूबर 2026 तक पंजीकरण करा सकते हैं। किसानों का पंजीकरण एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। योजना का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर उपज विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराना है।


उप संचालक कृषि, जिला कोण्डागांव द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर संबंधित सेवा सहकारी समिति में आवश्यक दस्तावेज जमा करते हुए पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कराएं।


पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज


पंजीकरण हेतु किसानों को ऋण पुस्तिका, बी-1, पी-2, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति आवेदन पत्र के साथ संबंधित सेवा सहकारी समिति में जमा करनी होगी। किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर पंजीकरण संबंधी जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।


प्रति एकड़ निर्धारित मात्रा के अनुसार होगा उपार्जन


योजना के अंतर्गत पंजीकृत किसानों से निर्धारित मात्रा के अनुसार फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया जाएगा। इसके तहत अरहर, मूंग और उड़द के लिए 3 क्विंटल प्रति एकड़, मूंगफली के लिए 7 क्विंटल प्रति एकड़ तथा सोयाबीन के लिए 5 क्विंटल प्रति एकड़ की मात्रा निर्धारित है।


वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य


भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य के अनुसार अरहर का समर्थन मूल्य 8,450 रुपये प्रति क्विंटल, मूंग का 8,780 रुपये प्रति क्विंटल, उड़द का 8,200 रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली का 7,517 रुपये प्रति क्विंटल तथा सोयाबीन का 5,708 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है।


उपार्जन केंद्र एवं खरीदी की प्रक्रिया


जिले में उपज के उपार्जन एवं भंडारण के लिए विकासखण्ड कोण्डागांव के चिपावंड एवं मालगांव, विकासखण्ड माकड़ी के माकड़ी, रांधना एवं अमरावती तथा विकासखण्ड केशकाल के केशकाल स्थित सेवा सहकारी समितियों को उपार्जन केंद्र के रूप में चयनित एवं अधिसूचित किया जाना प्रस्तावित है। उपज की खरीदी सप्ताह में पांच दिन, सोमवार से शुक्रवार तक की जाएगी।


निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जिले के लिए चिन्हांकित केंद्रीय एजेंसी द्वारा पंजीकृत किसानों से इन फसलों का उपार्जन किया जाएगा। कृषि विभाग ने संबंधित फसलों की खेती करने वाले किसानों से अपील की है कि वे 31 अक्टूबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाएं।