कोंडागांव, असल बात News 04 अक्टूबर 2026 शुक्रवार दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को छ०ग० शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार एवं...
कोंडागांव,
असल बात News
04 अक्टूबर 2026
शुक्रवार दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को छ०ग० शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोण्डागांव श्री अविनाश भोई के मार्गदर्शन में जिले के सभी 384 ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गयी। मुनादी तथा प्रचार-प्रसार किया जा कर अधिकाधिक ग्रामीणों की उपस्थिति में सुधार उत्सव (Reform Ustav) मनाया गया। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ग्रामसभा में पेयजल की व्यवस्था, ओसीआर (स्वयं के आय के स्त्रोत) में वृद्धि करने पर चर्चा, जल संचयन के संबंध में चर्चा, विकसित भारत जीरामजी योजना अंतर्गत वार्षिक कार्ययोजना निर्माण, विकसित ग्राम पंचायत प्लान के संबंध में विस्तृत चर्चा किया गया साथ ही साथ विकसित भारत जीरामजी के होने वाले लाभ 300रू. मजदूरी दर, बेरोजगारी भत्ता, 125 दिवस मजदूरी की गांरटी एवं समयबद्ध मजदूरी भुगतान पर भी चर्चा किया गया। ग्रामसभा में जीपीडीपी 2027-28 निर्माण के संबंध में चर्चा, विभिन्न विभागों की उपलब्धि / सर्वोत्तम कार्यों के संबंध में चर्चा, अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र तथा ऑनलाईन सेवाओं के संबंध में चर्चा किया जाकर जानकारी दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत समस्त अपूर्ण आवासो को पूर्ण कराने पर चर्चा तथा घर-घर स्वच्छता, सामुदायिक स्वच्छता तथा ओडीएफ-2 किये जाने पर भी चर्चा किया गया। ग्रामसभा पश्चात् समस्त ग्राम पंचायत के सचिवो को जीपीडीपी पोर्टल पर फैसिलिटेटर फीडबैक भरने तथा निर्णय पोर्टल पर कार्यवाही अपलोड करने के संबंध में निर्देशित किया गया
है।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


