Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सेवा संकल्प अभियान के तहत बीजापुर में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश

  कोण्डागांव,  असल बात News  04 अक्टूबर 2026  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘...

Also Read

 



कोण्डागांव, 

असल बात News 

04 अक्टूबर 2026

 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बीजापुर (अमरावती) में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक सरोकार, देशभक्ति, स्वच्छता एवं जनसेवा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।


कार्यक्रम में श्री अनिल अग्रवाल मुख्य अतिथि तथा श्री रूपेश नाग अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में श्री दयाल राम नेताम, श्री ईश्वर सिंह भारद्वाज, पंच ग्राम पंचायत बीजापुर सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। संस्था की प्राचार्य श्रीमती एस. एल. पद्माकर एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की सहभागिता रही।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन एवं सार्वजनिक जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। नाट्य प्रस्तुति में उनके प्रारंभिक जीवन से लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान सामने आई विभिन्न चुनौतियों और महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने गुजरात में आई बाढ़ एवं आपदा के दौरान किए गए राहत एवं सेवा कार्यों, कोविड-19 महामारी, सर्जिकल स्ट्राइक तथा ऑपरेशन सिंदूर जैसे विषयों को भी नाट्य रूपांतरण के माध्यम से दर्शाया।


इसी क्रम में शासकीय कन्या आश्रम, हिरलाभाट से आए विद्यार्थियों ने स्वच्छता विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छता, स्वच्छ वातावरण एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणजनों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के विद्यार्थियों एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।