कोण्डागांव, असल बात News 04 अक्टूबर 2026 सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत संचालित सेवा सेतु कार्यक्रम के तहत रविवार के केशकाल विकासखंड के ग्...
कोण्डागांव,
असल बात News
04 अक्टूबर 2026
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत संचालित सेवा सेतु कार्यक्रम के तहत रविवार के केशकाल विकासखंड के ग्राम बेड़मा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नंदनी पोटाई, जिला पंचायत सदस्य श्री कपिलकांत नाग, सरपंच श्री लम्बोदर सलाम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत एक माह तक आम नागरिकों की मांगों, शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ग्रामीणों से निरंतर जुड़कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, तभी क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार निरंतर जनसेवा और देश के विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले तक यह कल्पना करना कठिन था कि बस्तर माओवाद से मुक्त होगा, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संकल्प से 31 मार्च 2026 को माओवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि सरकार सेवा संकल्प के माध्यम से हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, किसान कल्याण तथा ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि धान के अलावा अन्य फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए 15 हजार रुपये प्रति एकड़ की सहायता दी जा रही है। लखपति दीदी पहल के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। वहीं गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए विभाग द्वारा सतत निगरानी की जा रही है।
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने स्वागत भाषण में कहा कि सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत देश के विकास के संकल्प के साथ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से हुई है। अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता, आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ एवं ‘सेवा के रंग’ सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से शिविर में उपलब्ध सेवाओं एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नंदनी पोटाई, जिला पंचायत सदस्य श्री कपिलकांत नाग एवं सरपंच श्री लम्बोदर सलाम ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीणों से सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर का लाभ उठाने तथा शासन की योजनाओं का समुचित लाभ लेने की अपील की।
*हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ*
शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 04 गर्भवती महिलाओं को पोषण टोकरी प्रदान की गई तथा 04 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 20 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए। राजस्व विभाग द्वारा अतिवृष्टि से प्रभावित 26 व्यक्तियों को राहत एवं मुआवजा राशि वितरित की गई।
राजस्व विभाग द्वारा 05 निवास प्रमाण पत्र, 08 जाति प्रमाण पत्र, 17 स्थायी जाति प्रमाण पत्र एवं 13 स्वामित्व पत्र प्रदान किए गए, 38 डिजिटल किसान किताब एवं 10 बी-1 खसरा उपलब्ध कराए गए। साथ ही 01 व्यक्ति को पटेल नियुक्ति का आदेश प्रदान किया गया।
मत्स्य विभाग द्वारा 06 हितग्राहियों को मछली बीज, 02 जाल, 02 मेडिसिन एवं 01 आइस बॉक्स प्रदान किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा 20 हितग्राहियों को पौधों का वितरण किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 05 हितग्राहियों को आवास की प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 02 हितग्राहियों को जन्म प्रमाण पत्र एवं 02 हितग्राहियों को पोषण आहार प्रदान किया गया। श्रम विभाग द्वारा 10 व्यक्तियों का श्रम पंजीयन किया गया तथा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 03 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चरणतीन नेताम, सरपंच श्रीमती संगीता कावड़े, श्रीमती महेश्वरी हिड़को सहित जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एसडीएम श्रीमती आकांक्षा नायक, तहसीलदार श्री गणेश सिदार, जनपद पंचायत सीईओ श्री अनुराग सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रा
मीणजन उपस्थित रहे।






"
"
" alt="" />
" alt="" />


