कोण्डागांव, असल बात News 02 सितम्बर 2026 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर थाना उरंदाबेड़ा पुलिस के द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक मह...
कोण्डागांव,
असल बात News
02 सितम्बर 2026
29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर थाना उरंदाबेड़ा पुलिस के द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोंडागांव श्री पंकज चंद्रा भारतीय पुलिस सेवा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोंडा श्री कपिल चंद्रा राज्य पुलिस सेवा के मार्गदर्शन ,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अभिनव उपाध्याय राज्य पुलिस सेवा के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी श्री अखिलेश धीवर के नेतृत्व में“साइबर जागृति अभियान"ग्राम कसई फरसगांव में आयोजित खेल के दौरान चलाया गया जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़चल कर हिस्सा लेते हुए जागरूकता का संदेश दिया। और क्यू आर को स्कैन कर अपने स्टेटस में अपलोड किया।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 150 खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों को OTP, UPI PIN, बैंकिंग जानकारी साझा न करने, संदिग्ध लिंक से बचने, फर्जी कॉल एवं ऑनलाइन ठगी के प्रति सतर्क रहने की जानकारी दी गई। साइबर जागरूकता अभियान से संबंधित QR कोड के साथ सेल्फी एवं ग्रुप फोटो भी लिए गए।
उरंदाबेड़ा कोण्डागांव पुलिस की अपील:
“ इस खेल दिवस के अवसर पर खेल के साथ डिजिटल सुरक्षा का भी संकल्प लें। ‘जागरूक होकर अपने परिवार एवं गांव को साइबर सुरक्षित बनाएं।”


"
"
" alt="" />
" alt="" />


