Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में 15 सितम्बर तक जिले में साक्षरता पखवाड़ा का आयोजन

                  कोण्डागांव,  असल बात News 02 सितम्बर 2026  कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपा...

Also Read



                 

कोण्डागांव, 

असल बात News

02 सितम्बर 2026


 कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई के नेतृत्व में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण कोण्डागांव के निर्देशानुसार उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण कोण्डागांव के तत्वावधान में 08 सितबंर 2026 को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस एवं 15 सितम्बर 2026 तक साक्षरता पखवाड़ा का आयोजन किया जाना है। 

         जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा निति 2020 के अंतर्गत पूरे देश में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा हैं। इसका मुख्य उद्वेश्य जन-जन को साक्षर बनाना हैं। इसी क्रम में भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय द्वारा 08 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में 01-15 सितम्बर 2026 तक पूरे प्रदेश साक्षरता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्वेश्य 15 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों को सशक्त बनाना है,जिन्होने स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं किया है। देशव्यापी साक्षरता पखवाड़ा एवं अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह में विकासखण्ड की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारीयों एवं प्राचार्यों को निर्देशित किया गया हैं।

               साक्षरता पखवाड़ा के अंतर्गत 01 सितम्बर को उल्लास साक्षरता का शुभारंभ एवं उल्लास शपथ का आयोजन किया जाएगा। 02 सितम्बर को कक्षा 1वी से 12वीं तक के विद्यार्थिंयों  के माध्यम से निरक्षर दादा-दादी, नाना-नानी या माता-पिता को सिर्फ 15 मिनट बैठक अखबार की सुर्खियॉ या बुनियादी अक्षर पढ़ना-लिखना सिखाया जाना हैं। 03 सितम्बर को उल्लास मोबाईल एप के माध्यम से उल्लास पोर्टल में असाक्षरों का शत प्रतिशत पंजीयन 04 सितम्बर को विद्यालय स्तर पर साक्षरता संगोष्ठी एवं अंगूठे से कलम की ओर अभियान 05 सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और समाजसेवी का सम्मान, 06 सितम्बर को साक्षरता चौपाल एवं विभिन्न गतिविधियों आयोजन।

               07 सितम्बर को सबके लिए शिक्षा विषय पर केन्द्रित चर्चा, वाद-विवाद, गीत, नृत्य, पेटिंग, चित्रकला, मेहंदी इत्यादि का आयोजन एवं 08 सितम्बर को जिला मुख्यालय में सुपोषित, शिक्षित एवं समृद्व सरगुजा से संबंधित जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिला परियोजना अधिकारी श्री डी. एस. पोटाई कि 01 सितंबर से 15 सितंबर तक नवाचारी शिक्षकों द्वारा उल्लास के शिक्षार्थियों की सीखने-सिखाने के लिए मनोेरंजक टीएलएम का प्रदर्शन, सामाजिक चेतना केन्द्रों में पुस्तक वाचन, रेडियो, जिंगल, लघु फिल्म का प्रदर्शन, व्यावसायिक डिजिटल साक्षरता, उल्लास मेले का आयोजन, हिन्दी दिवस पर कार्यशाला का आयोजन एवं 15 सितम्बर को समापन दिवस के अवसर पर साक्षरता पखवाड़ा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवी शिक्षकों, ग्राम प्रभारियों, आंगनबाड़ी कार्यकताओं, अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।