Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कठिन समय में दिव्यांग संगीता को योजनाओं का मिला सहारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और महतारी वंदन योजना से मिला आर्थिक संबल

कोण्डागांव, असल बात News  29 सितंबर 2026  राज्य शासन एवं केंद्र शासन द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न जन...

Also Read




कोण्डागांव,

असल बात News

 29 सितंबर 2026


 राज्य शासन एवं केंद्र शासन द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लेकर जिले की अनेक महिलाएं अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।


कोण्डागांव जिले के तहसीलपारा की दिव्यांग श्रीमती संगीता पोयाम घरेलू कामकाज कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती थीं। दूसरी संतान के रूप में बेटी के जन्म से पहले गर्भावस्था के दौरान उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। गर्भावस्था के कारण वे पहले की तरह काम नहीं कर पा रही थीं और जिस घर में वे काम करती थीं, वहां से भी उन्हें काम छोड़ना पड़ा।


ऐसे समय में संगीता ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से योजनाओं की जानकारी ली। कार्यकर्ता ने उन्हें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में बताया और योजना के तहत पंजीयन कराया। योजना से उन्हें 06 हजार रुपए की सहायता राशि प्राप्त हुई। इस राशि से उन्होंने बच्चों के लिए आवश्यक सामान, दवाइयां तथा प्रसव के बाद अपने स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद ली।


संगीता बताती हैं कि इसके बाद उन्हें महतारी वंदन योजना का लाभ भी मिलने लगा। योजना से प्राप्त राशि को वे अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बचत के रूप में उपयोग कर रही हैं। उनका कहना है कि इन योजनाओं से मिली आर्थिक सहायता ने कठिन समय में उनके परिवार को सहारा दिया और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए बचत करने का अवसर भी मिला।