Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


महतारी वंदन की राशि से बेटियों के भविष्य की नींव मजबूत कर रहीं हेमलता दीवान हर माह मिलने वाली आर्थिक सहायता में से बेटियों के नाम सुकन्या समृद्धि योजना में जमा कर रहीं राशि

कोण्डागांव, असल बात News  29 सितंबर 2026  शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि परिवारों को ...

Also Read



कोण्डागांव,

असल बात News

 29 सितंबर 2026


 शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि परिवारों को भविष्य की बेहतर योजना बनाने और आर्थिक रूप से सशक्त होने का अवसर भी प्रदान कर रही हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता कई परिवारों के लिए रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ बचत और भविष्य की सुरक्षा का आधार बन रही है।


ग्राम भानपुरी निवासी श्रीमती हेमलता दीवान भी शासन की योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग अपनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कर रही हैं। उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत प्रत्येक माह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। हेमलता इस राशि में से 500-500 रुपये अपनी दोनों बेटियों के नाम सुकन्या समृद्धि योजना के खातों में जमा करती हैं हेमलता दीवान बताती हैं कि उन्होंने यह निर्णय अपनी दोनों बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से लिया है। उनका मानना है कि आज से की गई छोटी-छोटी बचत आगे चलकर बेटियों की पढ़ाई-लिखाई और उनकी अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में उपयोगी साबित होगी। नियमित रूप से राशि जमा करने से बेटियों के भविष्य के लिए एक आर्थिक आधार तैयार हो रहा है।


बेटियों की शिक्षा और भविष्य के लिए बचत


हेमलता कहती हैं कि बेटियों के भविष्य को लेकर हर माता-पिता की अपनी चिंताएं और जिम्मेदारियां होती हैं। ऐसे में यदि अभी से उनके नाम पर बचत की जाए, तो आने वाले समय में जरूरत पड़ने पर आर्थिक परेशानी कम होगी। इसी सोच के साथ वह महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का एक हिस्सा नियमित रूप से दोनों बेटियों के नाम जमा कर रही हैं।वह बताती हैं कि भविष्य में इस बचत का उपयोग बेटियों की पढ़ाई-लिखाई अथवा उनकी जरूरत के अनुसार अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में किया जा सकेगा। आज की बचत उन्हें आने वाले समय के लिए आर्थिक रूप से निश्चिंत होने का भरोसा देती है।


आर्थिक सहायता से बचत की आदत को मिला प्रोत्साहन


हेमलता के लिए महतारी वंदन योजना की राशि केवल मासिक आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि भविष्य के लिए बचत करने का एक अवसर भी बनी है। योजना से मिलने वाली नियमित राशि ने उन्हें अपनी आय और घरेलू जरूरतों के बीच संतुलन बनाते हुए बेटियों के भविष्य के लिए अलग से बचत करने की प्रेरणा दी है।