Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर के सफल आयोजन के दिए निर्देश शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर दिया जोर

कोण्डागांव, असल बात News  29 सितंबर 2026 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में सेवा संकल्प अभ...

Also Read




कोण्डागांव,

असल बात News

 29 सितंबर 2026


कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में संचालित गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले सेवा सेतु शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सेवा सेतु शिविर के माध्यम से आम नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का सुलभ लाभ उपलब्ध कराएं तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़े।


कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन एवं जनदर्शन के माध्यम से प्राप्त आम नागरिकों के आवेदनों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का गंभीरता से परीक्षण कर संतोषजनक एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।


कलेक्टर ने हाल ही में हुई बाढ़ एवं अतिवृष्टि से हुए नुकसान की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को क्षति का विस्तृत आकलन कर आवश्यक प्रस्ताव शीघ्र भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने जनहानि, पशुहानि, शासकीय संपत्ति की क्षति, फसल क्षति सहित अन्य नुकसान की जानकारी प्रस्तुत करने तथा प्रभावित परिवारों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।


बैठक में कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सर्वे कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने बस्तर मुन्ने पोर्टल में शासन की विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों के क्रियान्वयन की प्रगति की प्रविष्टि की समीक्षा की। 


बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत विकासखंडवार प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर आवास निर्माण की विभिन्न किश्तों एवं योजनागत सुविधाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने जिले में चल रहे विद्युत सबस्टेशन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी किसान मेला के आयोजन की तैयारियों की भी समीक्षा की और संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे अपार आईडी निर्माण, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अलावा बैठक में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय लक्ष्यों की प्रगति तथा जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने तथा योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।


बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री अजय उरांव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।