कोण्डागांव, असल बात News 29 सितंबर 2026 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्श...
कोण्डागांव,
असल बात News
29 सितंबर 2026
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं। उन्होंने इस दौरान प्राप्त आवेदनों का संवेदनदशीलता के साथ जांच करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में ग्राम आटेंगा के श्री बुधराम नेताम ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पक्की सड़क की मांग करते हुए बताया किग्राम ओटेण्डा कपेना चौंक से ग्राम भर्रापारा होते हुए 5 किलोमीटर दूरी तक का मार्ग बरसात के दिनों में आवागमन करने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों की ओर से आवेदन करते हुए पक्की सड़क की मांग की। ग्राम दहिकोंगा निवासी श्रीमती साधना कश्यप ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान की मांग की। ग्राम काटागांव निवासी श्री लच्छुराम महावीर और श्री सुरेन्द्र नाग ने प्राकृतिक आपदा एवं जल भराव से हुए क्षति के लिए सहायता राशि की मांग की। ग्राम बंजोड़ा निासी श्री अर्जुन नाग ने उप स्वास्थ्य केन्द्र में स्टाफ की कमी से ग्रामीणों को होने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए एक और कर्मचारी की व्यवस्था करने की मांग की। इसी तरह विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
.jpg)
.jpg)

"
"
" alt="" />
" alt="" />


